शाहजहांपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। इस हादसे में घर में सो रहे पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। उनकी तीन पोतियां भी घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा पुवायां थाना क्षेत्र के सुनारा गांव में देर रात करीब 11 बजे हुई। 50 वर्षीय रामशंकर अपनी पत्नी तारावती के साथ घर में सो रहे थे। उनकी पोतियां वंदना, सोमिन और तृषा भी उसी मकान में थीं।घर के बाहर एक कार खड़ी थी, जिसे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे घर के अंदर जा घुसी।

हादसे में रामशंकर और उनकी पत्नी तारावती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी तीनों पोतियां घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को घर से बाहर निकालने की कार्रवाई कर रही है।
