60-year-old woman dies after consuming poisonous medicine | 60 साल की महिला की जहरीली दवा पीने से मौत: हार्ट की बीमारी की बजाय खेत में डालने वाली दवा पी गई – Alwar News

Actionpunjab
1 Min Read



अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र थोसड़ा गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने हार्ट की दवा की जगह खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

.

मृतका के देवर भगवान सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को मुथरी देवी ने घर में रखी जहरीला पदार्थ पी लिया था। उन्हें लगा कि यह उनकी हार्ट की बीमारी की दवा है। महिला के हार्ट का इलाज जयपुर से चल रहा था। वह कुछ दिन पहले ही जयपुर से दवाइयां लेकर आई थीं। घर में खेत में देने की कीटनाशक दवा भी रखी थी। बीमारी की दवा समझ कीटनाशक पी लिया। जिससे महिला मुथरी देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए पहले राजगढ़ अस्पताल लेकर गए। वहां से अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बुधवार देर रात मुथरी देवी ने दम तोड़ दिया। राजगढ़ थाना पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *