Rahul Gandhi Brazilian Model Controversy LarissaMeta Title Rahul Gandhi Brazilian | राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी ब्राजीलियन मॉडल सामने आई: दावा- लेरिसा नाम है; वीडियो में बोली- बिना पूछे तस्वीर खरीदी, कभी भारत नहीं गई

Actionpunjab
4 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Brazilian Model Controversy LarissaMeta Title Rahul Gandhi Brazilian

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर दिखाई थी, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कई X अकाउंट पर उसका एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि महिला का नाम लेरिसा है।

ब्राजीलियाई महिला ने पुर्तगाली में बात करते हुए वीडियो में कहा- भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरी तस्वीर एक स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई है। वह तस्वीर पुरानी और शुरुआती मॉडलिंग के दिनों की है, जब मैं 18 या 20 साल की थी।

महिला ने दावा किया कि वह अब मॉडल नहीं है। उसने कहा- मेरी तस्वीर इजाजत के बिना इस्तेमाल की गई। मैं तो कभी भारत भी नहीं गई। वे लोगों को ठगने के लिए मुझे भारतीय बता रहे हैं। क्या पागलपन है! यह कैसा पागलपन है, हम किस दुनिया में रह रहे हैं?

राहुल ने कहा था- ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा में वोट डाला

राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल ने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई थी। राहुल ने सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है।

राहुल ने दावा किया कि मॉडल ने 22 बार वोट डाला। एक अन्य महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया। राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि उसकी तस्वीर फोटोग्राफर मैथियस फेरेरो ने फ्री स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म Unsplash.com पर अपलोड की थी।

राहुल ने यह तस्वीर वहीं से निकाली। मॉडल की तस्वीर पहली बार 2 मार्च, 2017 को पब्लिश की गई थी और इसे Unsplash लाइसेंस के तहत 5.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा और 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल के दावे

  • 25 लाख वोटों का हिसाब- प्रदेश में 5 लाख 21 हजार 619 डुप्लीकेट वो‌टर्स, 93,174 अमान्य पते हैं। 19 लाख 26 हजार 351 केस एक पते पर कई वोट के हैं।
  • हरियाणा और उत्तर प्रदेश में वोट- हजारों लोगों के यूपी और हरियाणा में वोट हैं। यूपी के दो भाजपा समर्थित सरपंचों के उदाहरण दिए। दालचंद और उनके बेटे का दाेनों राज्यों में वोट है। प्रह्लाद का मथुरा और होडल में वोट है।
  • मकान नंबर 0 पर झूठ- चुनाव आयुक्त ने हाउस नंबर 0 पर झूठ कहा कि यह बेघरों के लिए होता है। एक बड़ा घर दिखाया, जिसका नंबर 0 था।
  • भाजपा नेता के पते पर बल्क वोटर- पलवल जिला परिषद उपाध्यक्ष भाजपा नेता उमेश के मकान नं. 150 पर 66 वोट हैं। होडल में मकान नं. 265 पर 501 और राई में मकान नं. 1904 पर 108 वोट हैं। आयोग वेरिफिकेशन नहीं करता।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *