The ‘Hindu Chetna Yatra’ that started from Lucknow reached Dungarpur. | लखनऊ से निकली ‘हिंदू चेतना यात्रा’ डूंगरपुर पहुंची: बोले-हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए देशभर में जागरूकता अभियान जारी – Dungarpur News

Actionpunjab
2 Min Read



डूंगरपुर में हिंदू युवा चेतना महासभा की ‘हिंदू चेतना यात्रा’ गुरुवार को डूंगरपुर पहुंची। यह यात्रा 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से शुरू हुई थी। यात्रा का उद्देश्य ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ जैसे मुद्दों

.

डूंगरपुर पहुंचने पर यात्रा संयोजक करुणेश पाण्डेय का स्वागत सर्किट हाउस में किया गया। इस दौरान हिंदू युवा चेतना महासभा के राष्ट्रीय सचिव नितेश मिश्र, अनिल पटेल, दीपक शर्मा और संगठन के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संयोजक करुणेश पाण्डेय ने बताया कि यह यात्रा दो राज्यों का सफर पूरा कर अब राजस्थान पहुंची है, जो इसका तीसरा पड़ाव है। यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न लोकसभा सदस्यों से हिंदू राष्ट्र की मांग रखी जा रही है।

पाण्डेय ने आगे बताया कि ‘हिंदू चेतना यात्रा’ देश के सभी राज्यों से होकर गुजरेगी और 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में अपने समापन बिंदु पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जागृति का आंदोलन है, जो देश की एकता, संस्कृति और सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *