General Knowledge Competition at KNPG | केएनपीजी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता: श्वेता तिवारी और रिषिका पाण्डेय ने पाया प्रथम स्थान – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News

Actionpunjab
2 Min Read


सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर भदोही में अर्थशास्त्र परिषद के तत्वावधान में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

प्रतियोगिता के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर वर्ग के विद्यार्थियों हेतु अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए थे। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए गए।

अर्थशास्त्र परिषद के संयोजक वीरेंद्र कुमार ने परिणामों की घोषणा की। परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट) स्तर पर श्वेता तिवारी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय स्थान साक्षी सिंह को मिला, जबकि अमित कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। खुशी पाण्डेय को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

इसी प्रकार, स्नातक (ग्रेजुएट) स्तर पर रिषिका पाण्डेय ने प्रथम पुरस्कार जीता। यशिका तिवारी द्वितीय और सुनैना जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। शिवम को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।

विभाग प्रभारी डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में सफल सभी विद्यार्थियों को परिषद के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. महेंद्र यादव और डॉ. ब्रजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *