The relationship was broken by sending the teacher’s photo and chat. | टीचर की फोटो, चैट भेजकर रिश्ता तोड़वाया: प्रयागराज में सुसाइड की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, बाद में बदनाम किया – Prayagraj (Allahabad) News

Actionpunjab
2 Min Read



प्रयागराज में फोटो व व्हाट्सएप चैट भेजकर एक निजी कॉलेज की 28 साल की शिक्षिका का रिश्ता तोड़वा दिया गया। जानने वाले युवक ने सुसाइड करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर पहले बातचीत शुरू की और उसकी गलत बातें न मानने पर बदनाम करना शुरू कर दिया। शिक्षिका ने लख

.

सोशल मीडिया से बढ़ाया संपर्क शिक्षिका की मां ने बताया, उनकी बेटी कौशांबी स्थित एक स्कूल में पढ़ाती है। उसकी शादी 28 दिसंबर 2025 को लखनऊ के एक युवक से तय हुई थी। स्कूल आने-जाने के दौरान ही बेटी लखनऊ के ही एक युवक के संपर्क में आ गई। वह पहले नैनी जेल निर्माण परियोजना में प्रोजेक्ट मैनेजर रह चुका है। बेटी उससे सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आई।

बीमारी का बहाना और फिर धमकी शुरुआत में आरोपी ने बीमारी का बहाना बनाकर बातचीत शुरू की लेकिन जब शिक्षिका ने उससे बात करना बंद कर दिया तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया।

मैसेज में गलत बातें लिखकर लड़केवालों को भेजा बेटी के बारे में फेसबुक, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से गलत बातें फैलाईं। होने वाले दूल्हे के परिवार और स्कूल मैनेजमेंट को गलत बातें लिखा मैसेज भेजकर शादी तुड़वा दी। फोटो और चैट भी भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। इसकी शिकायत करने पर घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।

एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करेली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *