In Ballia, the SP ran with the policemen. | बलिया में एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ दौड़े एसपी: पुलिस जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने को कहा – Ballia News

Actionpunjab
1 Min Read


पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलियाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से रिक्रूट सहित सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के साथ दौड़ लगाई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए भी सुझाव दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट और अन्य विभिन्न उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख और कुशल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों ने एसपी के सामने दौड़ लगाई।

पुलिसकर्मियों ने एसपी के सामने दौड़ लगाई।

पुलिस के सुरक्षा संबंधी उपकरणों को एसपी ने परखा।

पुलिस के सुरक्षा संबंधी उपकरणों को एसपी ने परखा।

ये अफसर भी रहे मौजूद

परेड में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव, पीआरओ रत्नेश दुबे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

परेड की सलामी लेते एसपी

परेड की सलामी लेते एसपी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *