Panchkula Two Bikes Collide, Helper Dies | पंचकूला में 2 बाइकों की टक्कर में 1 की मौत: ट्यूबवेल पर पाइप लगाने और मरम्मत का काम था; रेवाड़ी का व्यक्ति घायल – Panchkula News

Actionpunjab
2 Min Read


घायल को लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी।

पंचकूला में दो बाइकों की टक्कर में एक हेल्पर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वीरेंद्र की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

रेवाड़ी जिले के डेलावास गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह बरवाला क्षेत्र में ट्यूबवेल पर पाइप लगाने और मरम्मत का काम करता है। उसके साथ बिहार के नालंदा जिले के दुर्गापुर गांव निवासी कुंदन चौरसिया हेल्पर के रूप में काम करता था। 6 नवंबर की शाम दोनों सुलतानपुर गांव में पाइप ठीक कर लौट रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर खड़ी बाइक।

हादसे के बाद मौके पर खड़ी बाइक।

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

विरेंद्र ने बताया कि रास्ते में उसे फोन आया, तो उसने बाइक साइड में खड़ी कर ली। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई रवि शेर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पंजाब के मोहाली निवासी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *