![]()
पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर का फोटो
अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती दिवाकरी में गुरुवार देर शाम एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने शराब के नशे में खांसी की दवा समझकर तेज़ाब पी लिया। कुछ देर बाद पेट में तेज़ जलन होने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर
.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
वैशाली नगर थाने के एएसआई शिवलाल ने बताया कि मृतक की पहचान नटवर सिंह पुत्र किशोरीलाल जाटव (निवासी नई बस्ती, दिवाकरी) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नटवर सिंह गुरुवार शाम शराब के नशे में घर लौटा और खांसी की दवा समझकर तेज़ाब पी गया। नशे में होने के कारण उसे गलती का एहसास नहीं हुआ। बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।