The body found in the bushes in Farrukhabad has been identified. | फर्रुखाबाद में झाड़ियों में मिले शव की हुई शिनाख्त: दिल्ली से घरके लिए रोडवेज बस से निकला था मृतक, बेल्ट से परिजनों ने पहचाना – Farrukhabad News

Actionpunjab
2 Min Read


फर्रुखाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया था। शुक्रवार को मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान चांद मोहम्मद के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि 36 वर्षीय चांद मोहम्मद दिल्ली में कई वर्षों से सिलाई का काम करते थे। वह 24 अक्टूबर को अपने घर आने के लिए दिल्ली से सीतापुर डिपो की रोडवेज बस में सवार हुए थे। उनके साले ने उन्हें बस में बैठाया था।

रात तक चांद मोहम्मद घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। चांद मोहम्मद के साले हाशिम ने बस का नंबर दिया और परिचालक से संपर्क किया। परिचालक ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे चांद मोहम्मद को फैजाबाग में उतार दिया गया था। परिजनों को बस में छूटा उनका बैग भी परिचालक द्वारा उपलब्ध कराया गया।

इसके बाद भी चांद मोहम्मद का पता नहीं चला। परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से झाड़ियों में शव मिलने की जानकारी मिली। शुक्रवार को वे पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और पैंट और बेल्ट से शव की शिनाख्त की। शुक्रवार को ही मृतक का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *