Palwal Patwari Caught Red-Handed Taking ₹30,000 Bribe — Vigilance Action | Haryana News | पलवल में रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ अरेस्ट: प्लॉट म्यूटेशन के लिए मांगे एक लाख, 30 हजार में हुआ सौदा, विजिलेंस ने की कार्रवाई – Palwal News

Actionpunjab
2 Min Read


पलवल में विजिलेंस की टीम ने पटवारी को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए काबू किया है।

पलवल में हलका पटवारी नवीन डागर को विजिलेंस टीम ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्लॉट की म्यूटेशन चढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में की गई। टीम आरोपी पटवारी को आगे की कार्रवाई के लिए फरीदाबाद ले गई।

.

फरीदाबाद विजिलेंस को सल्लागढ़ निवासी मुकेश ने शिकायत दी थी। मुकेश ने बताया कि उसे अपने प्लॉट की पुरानी म्यूटेशन चढ़वानी थी, जिसके लिए पटवारी नवीन डागर उससे एक लाख रुपए की मांग कर रहा था। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 30 हजार रुपए पर तय हुई थी।

आरोपी पटवारी को लेकर जाती विजिलेंस टीम।

आरोपी पटवारी को लेकर जाती विजिलेंस टीम।

रंग लगाकर दिए रुपए

मुकेश की शिकायत के आधार पर विजिलेंस डीएसपी अर्जुन राठी ने एक टीम गठित की। टीम ने मुकेश को रंग लगे हुए 30 हजार रुपए दिए। जैसे ही मुकेश ने यह रकम पटवारी नवीन डागर को दी, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम पटवारी को पूछताछ के लिए फरीदाबाद ले गई। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *