Nuh Five-Year-Old Girl Raped in Nuh; Accused Flees After Crime, Police Begin Probe | Haryana News | नूंह में पांच साल की बच्ची से रेप का प्रयास: चिल्लाने की आवाज पर दौड़े परिजन, खून से लथपथ हालत में छोड़कर भागा युवक – Nuh News

Actionpunjab
3 Min Read


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को हॉस्पिटल लेकर जाते हुए।

नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिंगार के पास एक ईंट भट्टे पर अपने परिवार के साथ रह रही 5 साल की मासूम बच्ची को एक युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। परिजनों ने युवक पर बच्ची से रेप के प्रयास के आरोप लगाए हैं।

.

जब परिवार के लोगों को बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो वह मौके पर पहुंचे। जहां आरोपी बच्ची को खून से लथपथ छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बच्ची को लेकर जाने वाला युवक भी ईंट भट्टे पर काम करता है।

भट्टे पर काम करता है परिवार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिंगार गांव के भट्ठे पर एक परिवार करीब 4 साल से काम करता है। शुक्रवार की शाम उनकी 5 साल की बेटी झुग्गी के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान इरफान नाम का एक युवक उसे दुकान पर ले गया और दुकानदार से चीज दिलाकर उसे सुनसान जगह ले गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग।

बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसे इधर-उधर ढूंढने लगे। लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद भट्टे पर रहने वाले सभी मजदूर बच्ची की खोज में निकल गए। तलाशी के दौरान शाम करीब साढ़े 6 बजे एक खेत से बच्ची की चिल्लाने की आवाज लोगों को सुनाई दी।

पैर बंधे हुए थे, खून से लथपथ मिली बच्ची

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो इरफान वहां से भाग गया। बच्ची के पैर बंधे हुए थे। वह खून से लथपथ थी। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। बच्ची पूरी तरह से घबराई हुई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से बात की और आनन फानन में उसे पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि अभी तक परिवार के लोगों ने पुलिस को लेकर शिकायत नहीं दी है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी युवक ने बच्ची से हैवानियत की, क्योंकि जगह-जगह मासूम के शरीर पर खून लगा हुआ था।

बिछौर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि, बच्ची के परिजनों की ओर से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। इसलिए इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। लोग रेप की बात कह रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *