Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (8 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 8 नवंबर का राशिफल: मेष और कन्या राशि वालों को धन लाभ होगा कुंभ और मीन राशि वालों को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है

Actionpunjab
18 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (8 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

8 नवंबर, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र शिव योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों का पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वापस मिलने की संभावना है। बिजनेस में भी तरक्की के योग हैं। कर्क राशि वालों को बिजनेस में फायदा होगा।

सिंह और मकर राशि वालों के अधूरे रुके काम पूरे होने की संभावना है। कन्या राशि के लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। कुंभ और मीन राशि वालों को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव – दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। कुछ समय से आपको जिस सुकून की तलाश थी, वह आपको हासिल होने वाला है। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। फँसे हुए पैसे को निकालने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद मिलेगी। नेगेटिव – दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें और अपने ही काम से मतलब रखें। किसी सार्वजनिक स्थल पर वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। कुछ समय आत्म-मनन और चिंतन में भी अवश्य लगाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

करियर – इस समय कार्य क्षेत्र में पार्टनरशिप संबंधी किसी से बातचीत चल रही है तो उसे गंभीरता से लें। व्यवसायिक दृष्टिकोण से परिस्थितियां बहुत ही उत्तम है। आपको हर काम में तरक्की मिलेगी। नौकरी में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कार्य करना पड़ेगा। लव – पति-पत्नी के संबंधों में अनबन रहेगी। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकले, आपस में ही बैठकर सुलझा लें तो उचित रहेगा। हेल्थ – स्त्रियों को जोड़ों में दर्द अथवा स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 8

वृष – पॉजिटिव – आज बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत होगा और महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। आप अपनी मेहनत व प्रयासों द्वारा परिस्थितियों को अनुकूल करने की कोशिश कर रहे हैं और आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होने वाले हैं। नेगेटिव – पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अफवाहों पर ध्यान न दें। दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। कभी-कभी ज्यादा सोचने-विचारने में परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं।

करियर – कार्यक्षेत्र में मैन्युफैक्चरर संबंधी कार्यों में अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है। चिटफंड संबंधित कंपनियों में किसी भी प्रकार का निवेश करना उचित नहीं है। साथ ही अपने प्रोडक्ट्स के क्वालिटी को भी बेहतर बनाएं। ऑफिस में चल रही परेशानियां दूर होगी। लव – पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य – हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम, बुखार वगैरह रह सकते हैं। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6

मिथुन – पॉजिटिव – सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपनी क्षमता को और अधिक निखारने की कोशिश करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ निवेश संबंधी गतिविधियों पर विचार-विमर्श होगा। काफी समय से चली आ रही किसी समस्या से भी राहत मिलेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव – अपनी योजनाओं को पूरी तरह से सोच-विचार करके ही क्रियान्वित करें। जल्दबाजी से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कभी-कभी आपके विचारों में संकीर्णता भी हावी हो जाती है, आत्म अवलोकन द्वारा अपनी इस कमी को भी दूर करने का प्रयास करें।

करियर – कारोबारी मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय मार्केटिंग तथा जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करने की आवश्यकता है। नौकरी में लक्ष्य हासिल करने में किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। लव – पति-पत्नी घर की व्यवस्था को लेकर सजग रहेंगे। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य – मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

कर्क – पॉजिटिव – परिवार में बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप जिस कार्य को लेकर मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। नेगेटिव – किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने ही निर्णय को प्राथमिकता दें, दूसरों की बातों में आने से परेशानी आ सकती है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है।

करियर – व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। सरकारी मामलों को सुलझाने का अनुकूल समय है। अपने आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत सुनिश्चित है। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों के प्रति लापरवाही न बरतें। लव – परिवार से जुड़ी किसी भी समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही करना भी उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह – पॉजिटिव – पिछले काफी समय से अधूरे पड़े हुए कार्यों के पूरे होने की उचित संभावना है। जी तोड़ मेहनत करें। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियां भी आपसी सामंजस्य से दूर हो जाएंगी और संबंध पुनः मधुर बनेंगे। नेगेटिव – घर के वातावरण को व्यवस्थित और अनुशासित बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज ही रखें। पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन न करें।

करियर – व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें और अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को भी बेहतर करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन लाभ के योग बने हुए हैं। नौकरी में अपना टारगेट सुगमता से हासिल हो जाएगा। लव – जीवन साथी व परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सिर्फ अपने उत्तेजित स्वभाव और आवेश पर नियंत्रण रखें। अपने पारिवारिक सदस्यों अथवा जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें। स्वास्थ्य – कब्ज तथा गैस की वजह से पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 3

कन्या – पॉजिटिव – आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आपका व्यक्तित्व और अधिक निखरेगा। इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। नेगेटिव – अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है। व्यर्थ के कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। ध्यान रखें कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास तथा अहं आपके बनते कार्यों में रुकावट डाल सकता है।

करियर – व्यवसायिक कार्य संबंधी कुछ नई योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही वह कार्य रूप में भी परिणित होगी। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को स्पेशल ड्यूटी मिलेगी और अपना काम कुशलता से पूरा करने पर सीनियर अफसरों से सकारात्मक परिणाम हासिल होगा। लव – दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य – अत्यधिक मेहनत की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। उचित आराम लें तथा एनर्जी वर्धक पदार्थों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2

तुला – पॉजिटिव – घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नेगेटिव – संबंधियों के अचानक आगमन से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। साथ ही किसी बात को लेकर पारिवारिक नाराजगी भी रह सकती है। इसलिए व्यवस्था बनाकर रखना चुनौती रहेगी। काम के साथ-साथ संबंधों को भी मजबूत रखने की जरूरत है।

करियर – व्यापारिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। ऑफिस संबंधी गतिविधियों में आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। लव – घर की देखभाल में जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ मुलाकात होगी तथा विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 4

वृश्चिक – पॉजिटिव – मित्रों अथवा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। किसी धार्मिक संस्था संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। नेगेटिव – ध्यान रखें कि आपकी किसी तीखी बात से किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ संबंध खराब हो सकते हैं और आपको अपयश जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय पूंजी निवेश करने से पहले हर पहलू पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

करियर – व्यवसाय में उचित व्यवस्था रहेगी। कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो उस पर तुरंत अमल करें। सफलता मिलने के उचित योग बने हुए हैं। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष रूप से सफल रहेंगे। वर्किंग महिलाओं के लिए भी समय अनुकूल है। लव – परिवार जनों के बीच सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। किसी प्रकार की बदनामी संभव है। स्वास्थ्य – सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। व्यवस्थित खानपान रखने से आप काफी हद तक इस समस्या से राहत पा सकते हैं। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3

धनु – पॉजिटिव – व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी तथा दैनिक कार्य व्यवस्थित रूप से संचालित होते रहेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ में मुलाकात का दौर रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। नेगेटिव – बाहरी अथवा अपरिचित लोगों की बातों पर बिना सोचे-समझे विश्वास भी न करें और न ही किसी तरह का प्रॉमिस करें। विद्यार्थी लोग व्यर्थ की बातों में ध्यान न दे कर अपनी पढ़ाई के प्रति ध्यान लगाएं।

करियर – व्यवसाय में वर्तमान स्थिति के कारण कार्यों की नीतियों में परिवर्तन जरूरी है। नई-नई जानकारियां हासिल करने में भी ध्यान दें। अगर भूमि आदि में निवेश करने का प्रोग्राम बन रहा है, तो पहले उससे संबंधित उचित जानकारी भी हासिल करें। लव – पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर तनाव रहेगा, परंतु दूसरों से सलाह लेने की बजाय स्वयं ही सुलझाने का प्रयास करें, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य – कुछ समय अध्यात्म में तथा प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करने से आपको शांति और सुकून मिलेगा और इसका सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 4

मकर – पॉजिटिव – बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कोई रुकी हुई गतिविधि दोबारा शुरू हो सकती है, सिर्फ उचित समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। नेगेटिव – सुख-सुविधाओं पर अपनी सामर्थ्य से ज्यादा खर्च करना उचित नहीं है। पुरानी बीती हुई बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इसकी वजह से किसी मित्र से संबंध खराब होने की आशंका है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग के साथ उलझना उन्हें आहत कर सकता है।

करियर – व्यवसाय में इस समय अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है, हालांकि आपके सोचे हुए कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने टारगेट पूरा करने में कुछ उलझनें आएंगी। परंतु किसी उच्च अधिकारी की मदद आपके लिए सहायक साबित हो सकती है। लव – घर का वातावरण प्रेम व सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से व्यवहार करते समय निश्चित दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य – वर्तमान मौसम के वजह से सुस्ती और थकान महसूस रहेगी, जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 1

कुंभ – पॉजिटिव – युवाओं को अपने करियर से संबंधित किए गए प्रयासों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए और परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। कुछ पारिवारिक महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी आपका विशेष सहयोग रहेगा। नेगेटिव – व्यर्थ के खर्चों पर कटौती रखने से आप अपने बजट को बेहतर कर सकते हैं। कभी-कभी विपरीत परिस्थितियां आ जाने से विचलित और निराशा जैसी स्थिति रहेगी। धैर्य और संयम बनाए रखें। रूपए-पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।

करियर – व्यवसाय में किसी नए काम को शुरू करने अथवा विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं बना रही हैं, तो अभी उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास उपलब्धियां देने वाला है। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। लव – पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी भावनात्मक नजदीकियां भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। और खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा अपनाएं। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 2

मीन – पॉजिटिव – कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष समाचार मिलने से राहत मिलेगी। नेगेटिव – घर अथवा व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में अपनी निगरानी अवश्य रखें। चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है। मन में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ भय जैसी स्थिति रहेगी।

करियर – कार्यस्थल पर कुछ दिक्कतें आएंगी, परंतु साथ ही प्रयासों से समाधान भी मिल जाएगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्य में बहुत अधिक ध्यान दें। सरकारी सेवारत लोग सावधानी बरतें, कुछ मानहानि होने जैसी स्थिति बन रही है। लव – घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य – मौसमी बदलाव और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। सावधानी बरतने से शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 9

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *