Rohtak double murder case Baliana Deepak Kumar Dharambir Singh IMT police station DSP Rakesh Kumar Haryana | रोहतक में डबल मर्डर का मामला: रसोई में खाना लेने गया धर्मबीर, गोलियों से कर दिया छलनी, धक्का देकर छोटे भाई को कमरे में धकेला – Rohtak News

Actionpunjab
4 Min Read


रोहतक के गांव बलियाना में डबल मर्डर के बाद शव को उठाते हुए पुलिस टीम।

रोहतक के गांव बलियाना में रंजिशन पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 2 साल पहले हुई हत्या की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, खरखौदा में पुलिस ने मुठभेड़ में दो आर

.

मृतकों की पहचान धर्मबीर पुत्र मीर सिंह व दीपक पुत्र धर्मबीर निवासी बलियाना के रूप में हुई। वारदात के दौरान दीपक अपने दोस्तों के साथ चौकीदार की बैठक में था और धर्मबीर घर पर ही अपने छोटे भाई के साथ मौजूद था। आरोपी पहले चौकीदार की बैठक में पहुंचे, जहां दीपक से उसके पिता का नाम पूछकर छाती में गोली मार दी।

आरोपियों ने करीब 4 राउंड फायर किए, जिनके खोल भी पुलिस ने बरामद किए। वहीं, दीपक की हत्या करने के बाद पुलिस धर्मबीर के घर पहुंची, जहां धर्मबीर खाना लेने के लिए रसोई में गया था। आरोपियों ने धर्मबीर को रसोई में ही घेर लिया और पिस्तौल तानकर गोलियां चला दी। जिसके कारण धर्मबीर की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव बलियाना में गोली लगने से मरा दीपक।

गांव बलियाना में गोली लगने से मरा दीपक।

2 साल पहले जगबीर की हत्या में शामिल रहा धर्मबीर का बेटा सचिन दो साल पहले 2023 में गांव के ही परचून दुकानदार जगबीर पुत्र रामधारी की गांव में हत्या हो गई थी, जिसका इल्जाम सचिन उर्फ सागर पर लगा था। इस मामले में सचिन उर्फ सागर जेल में बंद है। इसी घटना की रंजिश रखते हुए संजय पुत्र रामधारी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी।

घर पर टीवी देख रहा था धर्मबीर का छोटा भाई मृतक धर्मबीर के छोटे भाई धर्मराज ने बताया कि वह तीन भाई बहन है, जिनमें सबसे बड़ी बहन सावित्री, उससे छोटा धर्मबीर और सबसे छोटा वह है। धर्मबीर के तीन बच्चे है, जिसमें से एक जेल में है और बेटी की शादी हो चुकी है। जब आरोपी घर में घुसे तो वह कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब सवा 2 बजे आरोपियों ने धर्मबीर को गोली मार दी।

धक्का देकर कमरे में धर्मराज को धकेला मृतक के छोटे भाई धर्मराज ने बताया कि जब उसने गोलियों की आवाज सुनी तो वह अपने भाई को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन आरोपियों ने उसे कमरे में धकेल दिया और बाहर जाते हुए बोले कि धर्मबीर के लड़के को मार दिया है। आरोपियों में से एक जगबीर का भाई संजय व दूसरा सन्नी पुत्र राम कुवार निवासी गांव बलियाना है। बाकी आरोपियों की पहचान नहीं हुई है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी।

पिता पुत्र की हत्या मामले में दो आरोपी काबू गांव बलियाना में आपसी रंजिश में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी वारदात को अंजाम देकर सोनीपत की तरफ भाग गए थे। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने सोनीपत पुलिस के साथ मिलकर खरखौदा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *