डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल।
डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र में मोतली मोड़ पर ब्रिज पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
.
सदर देवल निवासी बाइक सवार 3 युवक आमझरा गांव गए थे। शुक्रवार देर रात वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान एनएच – 48 पर मोतली मोड़ पर ब्रिज पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए।

घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
सूचना पर 108 एम्बुलेंस कर्मी पायलट कालूराम और ईएमटी मुकेश डामोर मौके पर पहुंचे। जहां 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया और उन्हें भर्ती करवाया गया । जहां तीनों घायलों का इलाज जारी है।