Nuh Mewat Married woman beaten up woman injured | नूंह में विवाहिता के साथ मारपीट: पति ने सिर में ईंट मारी,सास–ससुर ने छत से फेंका,3 पर FIR – Nuh News

Actionpunjab
2 Min Read



जानकारी देते फिरोजपुर झिरका शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह।

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कामेडा में एक महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने तथा छत से फेंक कर घायल करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक

.

लड़कियों को लेकर ताना देते है ससुराल पक्ष के लोग

फिरोजपुर झिरका के गांव कामेडा की रहने वाली महिला संजीदा पत्नी इखलास ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले हुई थी।। शादी के बाद उनके पास दो लड़कियां है। लड़कियों को लेकर पति और सास,ससुर आए दिन ताने देते रहते है। आरोप है कि पति शराब का आदि है जो शराब के नशे में मारपीट करता रहता है। आरोपी कुछ काम भी नहीं करता। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी पति इखलास शराब के नशे में घर आया और उसने कान में पहनी हुई सोने की बाली और गले से सोने की हंसली को छीनने लगे।

महिला को छत से नीचे फेंका

महिला ने जब आरोपी का विरोध किया तो उनसे महिला की सिर पर ईंट मारी,जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। आरोपी ने गले से सोने की हंसली और कान से सोने की बालियां छीन ली। महिला ने बताया कि जब उन्हें कुछ होश आया तो ससुर हबीब और सास सुबानी ने बाल पकड़कर छत पर गिरा दिया। जिसके बाद दोनों ने लात घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि सास ससुर ने महिला को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे महिला की कमर में फ्रैक्चर आया गया। मारपीट की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और महिला संजीदा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल महिला अभी चलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *