Deputy District Election Officer visited Jhalawar Rajasthan | उप जिला निर्वाचन अधिकारी का झालावाड़ का दौरा: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण कर दिए निर्देश, मतदाताओं को किया जागरूक – jhalawar News

Actionpunjab
2 Min Read


उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग भार्गव ने झालावाड़ शेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) अनुराग भार्गव ने शनिवार को झालावाड़ शहर के वार्ड संख्या 18 का दौरा किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वित

.

निरीक्षण के दौरान, भार्गव ने बीएलओ के घर-घर जाकर किए गए विजिट, गणना प्रपत्रों के वितरण की स्थिति और बीएलओ ऐप में मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन के मंगलपुरा क्षेत्र में बीएलओ से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और मतदाताओं से भी सीधा संवाद किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग भार्गव ने झालावाड़ शहर के वार्ड संख्या 18 में मतदाताओं ने बातचीत की…

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता से उसके पूर्व निवास स्थान की जानकारी ली जाए। यदि मतदाता का पुराना ईपिक नंबर उपलब्ध है, तो उसके आधार पर नाम तलाश कर मैपिंग सुनिश्चित की जाए।

जिन मतदाताओं का ईपिक नंबर नहीं है, उनके पुराने निवास स्थान की जानकारी लेकर वर्ष 2002 की मतदाता सूची से नाम ढूंढा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों की मैपिंग नहीं हो पाई है, उनसे या उनके माता-पिता के वर्ष 2002 में निवास स्थान की जानकारी लेकर मैपिंग सुनिश्चित की जाए। भार्गव ने उन लोगों के नाम ढूंढने में मदद करने के निर्देश दिए जिनके नाम 2002 की सूची में नहीं मिल रहे हैं और बीएलओ ऐप पर मैपिंग नहीं हो पा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *