Painful death of an innocent child in Panipat | पानीपत में मासूम की दर्दनाक मौत: घर के बाहर खेल रहा कार्तिक को कार ने मारी टक्कर, परिवार की छीनी मुस्कान – Panipat News

Actionpunjab
2 Min Read



पानीपत के गांव नोहरा में शनिवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय मासूम कार्तिक की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

.

नोहरा निवासी पालेराम ने बताया कि उनका नाती कार्तिक (7) पुत्र राजेश कुमार दोपहर बाद सड़क किनारे खेल रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार अचानक आई और बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार्तिक सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आवाज सुनकर घर से बाहर निकले परिजन तुरंत बच्चे को उठाकर पास के अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा। बच्चे की मां बेहोश हो गई, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर में सबका लाडला था कार्तिक

परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार के दो बेटे और दो बेटियां हैं। कार्तिक सबसे छोटा था और घर में सभी का लाडला था। उसकी मासूम मुस्कान से घर हमेशा गूंजता रहता था। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *