Fire breaks out at Bank of India’s Sikanderpur branch | बैंक ऑफ इंडिया की सिकंदरपुर शाखा में लगी आग: फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से दस्तावेज जलकर राख – Sikandarpur News

Actionpunjab
2 Min Read


रमेश कुमार जायसवाल | सिकन्दरपुर (बलिया), बलिया27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया के सिकंदरपुर नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शनिवार देर रात लगभग 10 बजे भीषण आग लग गई। इस आग में बैंक के कई महत्वपूर्ण कागजात, रजिस्टर और दस्तावेज जलकर राख हो गए।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के बाद बैंक परिसर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

लोग बाल्टी व पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिकंदरपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। थोड़ी देर बाद बैंक कर्मचारी भी वहां पहुंचे और फायर ब्रिगेड टीम के लिए बैंक का ताला खोला।

वहीं आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बैंक के कई जरूरी दस्तावेज जल चुके थे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

वहीं बैंक प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने आग लगने के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *