Man dies car collision Hansi Hisar| Haryana News | हांसी में बेटी का अपहरण, बचाने में पिता की मौत: संदिग्ध वाहन को रोक रहे थे, पुलिस जांच में जुटी – Hansi News

Actionpunjab
2 Min Read



हांसी के सामान्य अस्पताल की फाइल फोटो।

हिसार के हांसी के सैनीपुरा गांव में शनिवार शाम एक व्यक्ति की गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। 45 वर्षीय सुरेश अपनी अपहृत बेटी को ले जा रहे संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुरेश की बेटी को कुछ लोग

.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लड़की की तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि लड़की को एक सफेद रंग की गाड़ी में दिल्ली की ओर ले जाया जा रहा है।

गाड़ी रोकने की कोशिश में घायल हुए थे

बताया जा रहा है कि जब सुरेश को वही संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी, तो उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। सुरेश ने गाड़ी के शीशे पर किसी वस्तु से प्रहार भी किया। इसी दौरान, गाड़ी चालक ने वाहन सुरेश की ओर मोड़ दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत सुरेश को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन गाड़ी चालक तब तक फरार हो चुका था। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *