Drain cleared in search of woman’s head Water was drained over a length of 80 meters, car drivers were questioned, 13 teams were deployed, efforts to identify the bodies are ongoing. | महिला के सिर की तलाश में साफ किया नाला: 80 मीटर लंबाई में निकाला गया पानी,  कार चालकों से पूछताछ, 13 टीम लगी, शिनाख्त का प्रयास जारी – Noida (Gautambudh Nagar) News

Actionpunjab
3 Min Read



सेक्टर-82 कट के पास नाले की साफ सफाई करते कर्मी।

सेक्टर-82 कट के पास नाले में गुरुवार को नाले में महिला की सिर कटी लाश मिली थी। 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शनिवार को भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। घटनास्थल के पास वाले 80 मीटर नाले की जेसीबी से सफाई कराई गई। कई गाड़ी के चालकों को हिरासत मे

.

लापता महिलाओं के लोगों ने किया संपर्क पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। शनिवार को गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा के उन आठ लोगों ने पुलिस से संपर्क किया, जिनके घर की महिलाएं या युवतियां बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई हैं। महिला के सिर और हथेली की तलाश में पुलिस ने शनिवार को भी सर्च अभियान चलाया। जंगलों, नालों, झाड़ियों और पार्कों समेत अन्य जगहों पर महिला के सिर को तलाशा गया। इसके अलावा घटनास्थल के पास के 80 मीटर नाले की जेसीबी की मदद से साफ कराई गई।

वहां से निकली कार चालक से पूछताछ डीसीपी नोएडा ने बताया कि घटना के संबंध में सुराग जुटाने के लिए शनिवार को पांच वाहन चालकों से विस्तृत पूछताछ की गई। कई गाड़ियों को कब्जे में भी लिया गया है। सेक्टर-82 कट के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे महिला का सिर कटा शव मिला था। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। हथेली भी गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं की गई। पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर उसके शव को नोएडा में फेंका गया। पॉश इलाके में महिला की सिर कटी लाश मिलने का मुद्दा इस समय सुर्खियों में बना हुआ है।

शातिराना तरीके से की गई वारदात जिसने भी वारदात की है,उसने बेहद शातिराना तरीका अपनाया। उसने शव को नाले में उस जगह फेंका जहां पर डार्क स्पॉट है। ऐसे में पूरी आशंका है कि उसने वारदात के पहले पूरा होमवर्क किया। कैमरे कहां नहीं हैं, इसका पता लगाया। पुलिस अब ब्लैकमेलिंग के पहलू पर भी जांच कर रही है। आशंका है कि प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग के कारण महिला की हत्या की हो। पति पर भी हत्या करने का शक है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *