Rohtak Cricketer Shefali Verma grand welcome Minister Krishna Bedi ADC Narendra Kumar Haryana | रोहतक में क्रिकेटर शेफाली वर्मा का आज होगा भव्य स्वागत: रोहद टोल से लेकर घर पहुंचने तक निकालेंगे जुलूस, मंत्री कृष्ण बेदी करेंगे सम्मानित – Rohtak News

Actionpunjab
2 Min Read


रोहतक में महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद शेफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा व बहन नैंसी वर्मा को सम्मानित करते स्वर्णकार संघ के सदस्य।

रोहतक की महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का आज रोहतक पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। रोहद टोल पर सुबह 10 बजे शेफाली वर्मा पहुंचेगी, जहां जिला प्रशासन की तरफ से सम्मान समारोह किया जाएगा। वहीं, सर्किट हाउस में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व भाजपा नेता शेफा

.

शेफाली वर्मा ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद शेफाली वर्मा पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने के बाद पहली बार रोहतक पहुंच रही है, जहां शेफाली के परिवार के लोग स्वागत करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे है। शेफाली को जीप में जुलूस के रूप में घर लाया जाएगा।

क्रिकेटर शेफाली वर्मा अपने परिवार के साथ।

क्रिकेटर शेफाली वर्मा अपने परिवार के साथ।

रोहद टोल पर प्रशासन करेगा सम्मानित शेफाली वर्मा सुबह जैसे ही रोहद टोल पर पहुंचेगी, वहां एडीसी नरेंद्र कुमार व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल सम्मानित करेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से शेफाली के आगमन को लेकर भव्य तैयारी की गई है। टोल पर शेफाली को विश्वकप जीतने की बधाई देने के साथ ही सम्मानित किया जाएगा।

मैदान में शॉट लगाते हुए शेफाली वर्मा।

मैदान में शॉट लगाते हुए शेफाली वर्मा।

स्वर्णकार संघ करेगा शेफाली को सम्मानित स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और परिवार के सदस्य जोगेंद्र वर्मा ने बताया कि बेटी शेफाली वर्मा के स्वागत के लिए पूरी तैयारी की गई है। यह गौरव का विषय है कि देश को वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने के बाद हरियाणा और रोहतक की बेटी अपने घर आ रही है। प्रशासन ने भी अपने स्तर पर स्वागत की तैयारी की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *