Seven Star Club won the district junior handball title | सेवन स्टार क्लब ने जीता जिला जूनियर हैंडबॉल का खिताब: रोमांचक फाइनल में महाभारत क्लब को 16-14 से हराया – jhalawar News

Actionpunjab
2 Min Read



झालावाड़ जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाली 42वीं जिला स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला हैंडबॉल संघ झालावाड़ के तत्वावधान में राजकीय विजय राजे सिंधिया खेल संकुल ग्राउंड में क

.

फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, रोमांच चरम पर

फाइनल मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। महाभारत क्लब की ओर से मोंटी कश्यप और नरेन्द्र रायका ने शानदार खेल दिखाया, वहीं सेवन स्टार क्लब के अलमाज खान और उत्कर्ष पाटीदार ने अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। निर्णायक धर्मेन्द्र सिंह राजावत और अलीम बैग रहे, जबकि कुलदीप सिंह झाला ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

समापन समारोह में उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षक) जयपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा ने की।इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष बसंत कासट और सचिव महेंद्र कुमार अग्रवाल ने आयोजन की जानकारी दी। विशाल चौधरी और प्रशांत चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।अतिथियों ने फाइनल मुकाबले से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया।

सेमीफाइनल मुकाबले भी रहे रोमांचक

पहले सेमीफाइनल में महाभारत क्लब ने शाइनिंग क्लब को 12-11 के रोमांचक अंतर से हराया। शाइनिंग क्लब की ओर से नैतिक अग्रवाल और मानवेन्द्र सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दूसरे सेमीफाइनल में सेवन स्टार क्लब ने इम्मानुएल मिशन स्कूल को 12-8 से पराजित किया। इम्मानुएल मिशन स्कूल के मलिक पठान और शुभम सिकरवार ने मैच में बेहतरीन खेल दिखाया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्यों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *