जालंधर 9 नंवबर को शहर के कई इलाकों में पावरकॉम की ओर से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। रखरखाव और लाइन शिफ्टिंग के चलते अलग-अलग फीडरों से जुड़ी सप्लाई निर्धारित समय तक बंद रहेगी। 9 बजे से शाम 4 बजे तक इन इलाकों बंद रहेगी बिजली जानकारी के अनुसार, फोकल प्वाइंट सब-स्टेशन से चलने वाले 11 केवी शंकरटावर, बुलंदपुर रोड, ड्रेन, राजा गार्डन, विवेकानंद, राम विहार, सत्यम और बाबा मंदिर फीडर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इसका असर फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया, फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन, राजा गार्डन, उद्योग नगर, बुलंदपुर रोड, गदईपुर और आसपास के इलाकों पर पड़ेगा। इन इलाकों में 10 बजे से शाम 5 बजे तक इसके अलावा, इंडस्ट्रियल 3 स्टार, रंधावा मसंदां, गदईपुर 2, बीज निगम और पायलट फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इससे इंडस्ट्रियल एरिया, स्वर्ण पार्क, रंधावा मसंदां, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। इन इलाकों में 1 बजे से शाम 4 बजे तक बंद जालंधर कुंज व नीलकमल फीडर की सप्लाई दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इससे लेदर कॉम्प्लेक्स, वरियाणा इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स, जालंधर कुंज, जालंधर विहार, ग्रीन फील्ड, गाजीपुर, संगल सोहल और कपूरथला रोड से सटे इलाके प्रभावित रहेंगे। पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि यह शटडाउन कार्य आवश्यक मरम्मत और सप्लाई लाइन के रखरखाव के लिए किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
जालंधर में कई इलाकों में आज रहेगी बिजली बंद:9 से 4, 10 से 5, 1 से 4 रहेगा कट बिजली की रिपेयर होगी
Leave a comment