- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Mumbai Rainfall Snowfall Cold Wave Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir| MP Rajasthan
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिमालय की 4000 मीटर ऊंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा सीधे मैदानों में पहुंच रही है। इसे रोकने वाला कोई सिस्टम नहीं होने से ठंड और शीतलहर बढ़ गई है।
राजस्थान के 12, मध्य प्रदेश के 10, छत्तीसगढ़ के 1, हरियाणा के 1 और हिमाचल के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, इंदौर जैसे शहर गुलमर्ग, श्रीनगर जैसे पहाड़ी इलाकों के साथ देश के टॉप 12 ठंडे शहरों में शामिल हो गए।
इधर, दक्षिण में लौटते मानसून की बारिश के बीच ऊटी में ठंड का असर नजर आने लगा है। हिल स्टेशन ऊटी में कारों की विंड स्क्रीन, गाड़ियों और पेड़-पौधों पर पड़ी ओस की बूंदें जम गईं।
देशभर से मौसम की तस्वीरें…

नई दिल्ली: निजामुद्दीन इलाके का ड्रोन व्यू, यहां AQI लेवल बेहद खराब है। धुंध छाई हुई है।

नई दिल्ली: राजधानी में जस्टिस फॉर ऑल थीम पर वकीलों ने वॉकथॉन का आयोजन किया। एक शख्स मास्क लगाकर पहुंचा।
बाकी राज्यों के मौसम की खबरें…
राजस्थान: झुंझुनूं, उदयपुर, अलवर में सीजन की सबसे ठंडी रात

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण अब अलवर, उदयपुर, झुंझुनूं में भी पारा सिंगल डिजिट में आ गया। इन शहरों में शनिवार को सीजन की सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। बारां, करौली में भी पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
मध्य प्रदेश: 2 दिन कोल्ड वेव, राजगढ़ में रात का तापमान 7.4° पहुंचा

बर्फीली हवा से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर गया है और नवंबर में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों से सीधी बर्फीली हवा मप्र पहुंच रही है। इसे रोकने वाला कोई सिस्टम नहीं होने से ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान करीब 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर में तेज शीत लहर चली। पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में 9°C पहुंचा पारा, सरगुजा संभाग में कोल्ड वेव का अलर्ट

पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन पहली बार पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़ (सरगुजा संभाग) के एक-दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
पंजाब: रात का तापमान 2 डिग्री तक गिरा, ला-नीना का असर

बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद से नवंबर की शुरुआत से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे रात और सुबह की ठंड बढ़ गई है। इस साल ला नीना प्रभाव भी ठंड बढ़ने का एक कारण है। इस साल पंजाब के तापमान में गिरावट के पीछे ये बड़ा कारण माना जा रहा है। ला नीना प्रभाव दिसंबर में उत्तर भारत में दिखाई देता है। पढ़ें पूरी खबर…
हरियाणा:

हरियाणा में शिमला जैसी ठंड पड़ रही है। शनिवार को हिसार और महेंद्रगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम 13 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। रात का तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। हल्के बादल भी छा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार: नवंबर के दूसरे हफ्ते में ही पछुआ हवा चली, पटना में पार 17.8 डिग्री
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने बिहार में ठंड बढ़ा दी है। तेज पछुआ ठंडी हवाओं से सुबह और शाम को ठंड लगने लगी है। इस साल शुष्क पछुआ हवा नवम्बर के दूसरे सप्ताह में ही आ गई है। इससे इस साल अधिक ठंड की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल एक और दो नवम्बर को हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। तापमान में लगातार कमी आएगी। ठंड बढ़ेगी।
झारखंड: 10 जिलों में तापमान 15 डिग्री से नीचे, 3 दिन बाद बढ़ेगी ठंड
राज्य में उत्तरी हवाओं के असर से रात का पारा गिरने लगा है। 24 घंटे में कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री तक गिर गया। गुमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 10.9 डिग्री पर पहुंच गया। 8 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है। लगातार गिर रहे तापमान और ठंडी हवाओं से दिन में ही सर्दी बढ़ गई है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…