Palwal-union-minister-krishan-pal-gurjar-abhinandan-samaroh-development-projects-village-visit | पलवल में केंद्रीय सहकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बोले: PM मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, विकास कार्य पूरे करने पर फोकस – Palwal News

Actionpunjab
3 Min Read


केंद्रीय राज्य मंत्री समझ में लोगों को संबोधित करते हुए।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को पलवल जिले के बमारियाका और रायदास-का गांवों में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश

.

समारोह में पूर्व विधायक दीपक मंगला, वीरेंद्र शर्मा, भगत सिंह घुघेरा, संजय गुर्जर, महेंद्र भड़ाना, यशपाल सरपंच, ऋषिराज सरपंच और दीपक पोषवाल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता व अन्य।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता व अन्य।

विकास कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता

समारोह में संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

गुर्जर ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जो अपने आप में एक मिसाल हैं। उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश प्रथम है और उन्होंने देश को सर्वोपरि रखा है।

समारोह के दौरान मंच पर मौजूद मंत्री गुर्जर व अन्य।

समारोह के दौरान मंच पर मौजूद मंत्री गुर्जर व अन्य।

बेहतर कनेक्टिविटी से आवाजाही सुगम

विकास की दृष्टि से पलवल जिले को भी अछूता नहीं रखा गया है। यहां एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, जेवर एयरपोर्ट और रेलवे की बेहतर कनेक्टिविटी से लोगों का आवाजाही सुगम हुई है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर और रेलवे फाटक के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज बनाकर जाम से मुक्ति मिली है।

महिला महाविद्यालय स्थापित किया

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक महिला महाविद्यालय स्थापित किया गया है। सरकार बिजली, पानी, ग्रामीण क्षेत्र के सड़क मार्ग, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों से लेकर शहरों तक विकास कार्य करवाने में धन की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है और सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे करवाए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *