![]()
हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के दादा जयपाल गौतम को श्रद्धांजलि देते CM नायब सिंह सैनी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर शाम पलवल का दौरा किया। वे यहां हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के दादा जयपाल गौतम को श्रद्धांजलि देने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। जयपाल गौतम का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री सैन
.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 106 वर्ष की आयु में परिवार से अलग होना बड़ा दुखद है। उन्होंने ईश्वर से परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने बिहार चुनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि बिहार में पूर्ण रूप से एनडीए की सरकार बनेगी।
लालू यादव पर साधा निशाना
सैनी ने राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनका शासन था, तब पूरे बिहार में ‘जंगल राज’ और महंगाई थी। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार के लोग उस समय को कभी नहीं भूल पाएंगे, जब हिंदी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) और कांग्रेस की सरकारों ने प्रवासी मजदूरों को बिना किसी जिम्मेदारी के छोड़ दिया था।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर ‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि राहुल गांधी कुछ दिनों में यह कहने लगें कि नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को ही ‘चोरी’ कर लिया है।