Gasoline station ready in Karani Industrial Area | करणी औद्योगिक क्षेत्र में गैसोनेट का स्टेशन तैयार: करणीनगर के 139 घरों का रजिस्ट्रेशन, पाइप लाइन से मिलेगी गैस – Bikaner News

Actionpunjab
4 Min Read



शहरवासियों को जल्दी ही पाइप लाइन से रसोई गैस की सुविधा मिलने लगेगी। पहले चरण में समता नगर, गांधी नगर और करणी नगर के 20 किमी में गैस पाइप लाइन बिछाई गई है। इन कॉलोनियों के 139 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इस साल के अंत तक इन घरों में पाइप लाइन के जर

.

रीको के करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र में गैसोनॉट कंपनी का स्टेशन तैयार हो गया है। बीछवाल से सटे समता नगर, करणी नगर और गांधी नगर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। अब तक करीब 20 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। इसके साथ ही कंपनी के कर्मचारी गैस की सप्लाई लेने के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर रहे हैं। अब तक करीब 139 घरों के रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही कनेक्शन देने का काम भी चल रहा है। इन घरों में दिसंबर के अंत तक गैस पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा।

पीएनजी वर्तमान एलपीजी गैस से करीब 200 रुपए तक सस्ती होगी। हर घर के बाहर वाल्व के पास मीटर लगा होगा, जिसमें रोजाना कंज्यूम होने वाली गैस की रीडिंग आ जाएगी। उपभोक्ताओं को घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट कर गैस रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी। गैसोनॉट के प्रोजेक्ट मैनेजर गंगा प्रसाद बरुआ ने बताया कि फिलहाल यह सुविधा वहीं तक दी जाएगी, जहां तक गैस पाइप लाइन आसानी से जा सकती है।

राज्य के 19 जिलों में चल रहा काम

केंद्र सरकार के पेट्रोल एवं नेचुरल गैस नियामक बोर्ड के तहत पाइप लाइन से घरेलू गैस वितरण के लिए देश के कई शहरों में बिडिंग हुई थी। प्रदेश के 19 जिलों में पाइप लाइन से गैस वितरण कार्य के लिए अलग-अलग संस्थाएं काम कर रही हैं। कोटा, जयपुर, अजमेर, पाली, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक में भी काम चल रहा है।

भास्कर नॉलेज

  • यह गैस 15% हवा में घुलने पर ही आग पकड़ती है।
  • प्राकृतिक गैस एलपीजी की तुलना में 30% सस्ती होती है।
  • नेचुरल गैस सस्ती पड़ेगी। सिरेमिक्स उद्योग पनपेगा, क्योंकि वर्तमान में टाइल्स बनाने के लिए कच्चा माल यहां से मोरबी जाता है।

“बीकानेर और चूरू में अलग-अलग स्टेशन बनाए गए हैं। पहले बीछवाल के नजदीक वाली कॉलोनियों में गैस पाइप लाइन बिछाकर सप्लाई दी जाएगी।”

-गंगा प्रसाद बरुआ, प्रोजेक्ट मैनेजर, गैसोनॉट

“पीएनजी और सीएनजी के लिए स्टेशन तैयार हो गया है। गैस वितरण का काम भी दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। सस्ती गैस मिलने से उद्योगों को काफी राहत मिलेगी।”

-डी.पी. पचीसीया, अध्यक्ष, जिला उद्योग संघ

भास्कर इनसाइड — शहर को 25 साल तक मिलेगी पेट्रोल एवं नेचुरल गैस

केंद्र सरकार के पेट्रोल एवं नेचुरल गैस नियामक बोर्ड और हिंदुस्तान नेचुरल गैस कंपनी के बीच बीकानेर संभाग के चूरू और बीकानेर में 25 साल तक सीएनजी व पीएनजी गैस सप्लाई करने का करार 2022 में हुआ था। 2023 में गैसोनॉट ने जयनारायण व्यास कॉलोनी में ऑफिस खोल लिया। कंपनी ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) वितरण के लिए 10 सीएनजी स्टेशन चालू कर दिए हैं। तीन अतिरिक्त सीएनजी स्टेशन वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। बीकानेर में 6 स्टेशन चालू हालत में हैं और एक पर काम चल रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *