![]()
लखनऊ की चौक पुलिस ने महिलाओं के पर्स झपटने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को रविवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक स्कूटी, अवैध तमंचा, दो कारतूस और लूटी गई नकदी बरामद की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे म
.
डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में अरुण कुमार निवासी मधुवन विहार कॉलोनी बरावन कला, अल्ताफ निवासी बसंत कुंज और मोहम्मद दानिश निवासी मछली मंडी, सफेद मस्जिद के पास शामिल हैं। तीनों के खिलाफ स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को इन बदमाशों ने पुरवा रूपपुर निवासी तारिक अहमद की भाभी का पर्स झपट लिया था। महिला ई-रिक्शा से लौट रही थीं तभी मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया। इसमें 2080 रुपये नकद थे।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान की और इंस्पेक्टर नरेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने नेहरू युवा केंद्र गेट के पास रूमी गेट से दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह गिरोह शहर में और कितनी स्नैचिंग की वारदातों में शामिल रहा है।