![]()
पंजाब में मौसम शुष्क व आसमान साफ रहने का अनुमान है।
पंजाब के तापमान में गिरावट लगातार जारी है। रविवार का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री गिरा, जिसके बाद तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी बीते दिन से 0.3 डिग्री कम पाया गया। राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 8 डिग्री दर्ज किया
.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के तापमान में आज भी हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम आने वाले दो सप्ताह तक शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश ना होने की सूरत में अभी प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही। हालांकि हवाओं की दिशा बदलने के कारण हल्की राहत मिली है। बीते 24 घंटों में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन ये कुछ समय के लिए ही है। प्रदूषण में पूरी तरह से राहत बारिश के बाद ही संभव हो पाएगी।
पंजाब के शहरों का AQI (रात 11 बजे अनुसार)-
|
शहर |
AQI |
AQI अधिकतम (24 घंटों में) |
|
अमृतसर |
132 |
288 |
|
बठिंडा |
124 |
235 |
|
जालंधर |
189 |
304 |
|
खन्ना |
201 |
323 |
|
लुधियाना |
196 |
240 |
|
मंडी गोबिंदगढ़ |
213 |
344 |
|
पटियाला |
170 |
422 |
|
रूपनगर |
83 |
447 |
सप्ताह भर में 2 डिग्री तक तापमान गिरने की उम्मीद
13 नवंबर तक इस सप्ताह का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। उत्तरी और पूर्वी जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। जबकि, राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जबकि राज्य के अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस स्थिति में उत्तरी और पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। जबकि अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब रहने की उम्मीद है।
पंजाब के प्रमुख शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम-
|
शहर |
अधिकतम तापमान |
न्यूनतम तापमान |
मौसम |
|
अमृतसर |
27°C |
10°C |
साफ, धूप खिलेगी |
|
जालंधर |
25°C |
11°C |
साफ, हल्की धूप |
|
लुधियाना |
29°C |
12°C |
धूप, धूप रहेगी |
|
पटियाला |
28°C |
12°C |
साफ मौसम |
|
मोहाली |
28°C |
14°C |
साफ मौसम |