Kurukshetra daughter tortured Kaithal | Kurukshetra news | कुरुक्षेत्र की बेटी से कैथल में टॉर्चर: शादी के 2 साल बाद मांगी बुलेट, ससुर ने की रेप की कोशिश, पति दिखाता था पोर्न मूवीज – Kurukshetra News

Actionpunjab
3 Min Read


कुरुक्षेत्र में दहेज के लिए महिला को घर से निकाला। प्रतीकात्मक फोटो

कुरुक्षेत्र के पिहोवा की युवती को उसके पति ने बुलेट बाइक नहीं मिलने पर घर से निकाल दिया। अभी युवती अपने मायके में रह रही है। युवती ने अपने ससुर पर रेप की कोशिश और अपने पति पोर्न फिल्में दिखाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया।

.

पिहोवा की रहने वाली युवती ने पुलिस को बयान दिए कि 26 नवंबर 2023 को उसकी शादी संजय कुमार निवासी कैथल के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल के लोग बुलेट बाइक की डिमांड को लेकर उसे ताने मारने लगे। शादी के 2 महीने बाद उसके पति ने उससे मारपीट शुरू कर दी।

पोर्न मूवीज दिखाता था पति

युवती ने आरोप लगाया कि उसका पति संजय उसे पोर्न मूवीज दिखाता था और उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने को मजबूर करता था। मना करने पर उसकी पिटाई करता था और सहमति के बिना रिलेशन बनाता था। उसने अपनी सास को किसी तरह ये सब बताया तो उसकी सास ने उसे ही करेक्टरलैस बोलकर पिटाई कर दी।

पंचायत में मानी गलती

परेशान होकर मार्च 2024 में वह अपने मायके लौटी और अपनी मां को सारी बात बताई। बाद में उनकी पंचायत हुई, जिसमें उसके पति ने अपनी गलती मानी, लेकिन घर लौटते ही उसे नजरबंद कर दिया। उसकी अपने घरवालों से बातचीत भी बंद करवा दी।

ससुर ने अकेला पाकर रेप की कोशिश की।

ससुर ने अकेला पाकर रेप की कोशिश की।

ससुर ने रेप की कोशिश की

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा। उसका ससुर जानबूझ कर उसे छूने की कोशिश करता था। एक दिन चौबारे पर वो अकेली थी, तब उसके ससुर ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। उसने अपनी सास को यह सब बताया तो सास ने उसे ही गलत बता दिया।

नहीं पहुंचाया अस्पताल

इस दौरान वह गर्भवती भी थी। 28 सितंबर को उसे प्रसव का दर्द हुआ, लेकिन उसका पति उसे अस्पताल नहीं लेकर गया। वह पूरी रात उसके पैरों में पड़कर रोती रही। बाद में उसने अपनी बहन को कॉल किया, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। अगले दिन उसने एक बेटे को जन्म दिया।

2 अक्टूबर को मायके आई

2 अक्टूबर को उसके मायके के लोग उसे अपने साथ ले गए। उसके बाद से वह मायके में ही रह रही है। उसके पति उसे अपने साथ लेकर जाने को तैयार नहीं है, जबकि उसका ससुर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पति समेत ससुर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *