Deputy Chief Minister Diya Kumari gave Rs 20 lakh to the school. | उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्यालय को दिए 20 लाख: विद्याधर नगर राजकीय कन्या विद्यालय में होगा निर्माण कार्य – Jaipur News

Actionpunjab
1 Min Read



उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्याधर नगर के राजकीय कन्या विद्यालय के लिए 20 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा नेता मनीष कुमावत और रजत जैन डागा के प्रयासों से राजकीय कोष से की गई।

.

विद्यालय में सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों के लिए यह राशि आवंटित की गई है। भाजपा नेता मनीष कुमावत ने बताया कि बच्चों और विधायक प्रशासन की मांग को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया।

इस घोषणा के बाद एक सम्मान और धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा नेता रजत जैन डागा ने अपने संबोधन में विद्यालय के कार्यक्रमों में सहभागिता और विकास कार्यों पर जोर देने की बात कही।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत कुमावत, विद्यालय की प्रिंसिपल रमाकांत, आनंद शेखावत सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *