Haryana Dhirendra Krishna Shastri Padyatra LIVE Video Update | Faridabad News | हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री के व्यक्ति ने पैर पकड़े: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर बोले- मुसलमानों को गालियां देने वाला कभी हिंदू नहीं हो सकता – Faridabad News

Actionpunjab
3 Min Read


यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने धीरेंद्र शास्त्री के पैर पकड़ लिए। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने उनके कंधे पर हाथ रख लिया।

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ का आज (10 नवंबर) हरियाणा में तीसरा दिन है। आज यात्रा फरीदाबाद के सीकरी गांव से शुरू हुई जो शाम को पलवल जिले में एंटर हुई। पदयात्रा अब सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ बढ़ रही हैं, यही

.

पदयात्रा के दौरान सिख समुदाय ने धीरेंद्र शास्त्री को पगड़ी पहनाई। साथ JCB पर चढ़कर उनपर पुष्प वर्षा की गई। वहीं एक युवक ने धीरेंद्र शास्त्री को टोपी गिफ्ट की, जिस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए उसे आशीर्वाद दिया। बाघोला गांव में एक व्यक्ति ने धीरेंद्र शास्त्री के पैर पकड़ लिए। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने व्यक्ति के कंधे पर हाथ रख उन्हें अपने साथ चलाया।

बाघोला में यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मुसलमानों को गालियां देने वाला कभी हिंदू नहीं हो सकता। हिंदू वो है, जो अपने सनातन के लिए तालियां बजवा दे। हमें अपनी बात रखी चाहिए। इस देश में जितने मुसलमान रहते हैं, उनमें ज्यादातर ऐसे हैं जिनके पूर्वज हिंदू हैं। पहले ये लोग हो गए थे। अब समय बढ़िया है, वापस आ जाएं।

यात्रा से जुड़े PHOTOS..

बाघोला गांव में एक व्यक्ति ने धीरेंद्र शास्त्री के पैर पकड़ लिए। इसके बाद शास्त्री ने उनके कंधे पर हाथ रख लिया और अपने साथ चलाया।

बाघोला गांव में एक व्यक्ति ने धीरेंद्र शास्त्री के पैर पकड़ लिए। इसके बाद शास्त्री ने उनके कंधे पर हाथ रख लिया और अपने साथ चलाया।

पलवल में धीरेंद्र शास्त्री पर जेसीबी से की गई पुष्प वर्षा।

पलवल में धीरेंद्र शास्त्री पर जेसीबी से की गई पुष्प वर्षा।

फरीदाबाद में धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में सुबह मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए थे।

फरीदाबाद में धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में सुबह मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए थे।

पलवल के पृथला गांव में धीरेंद्र शास्त्री और राजा सिंह ने सड़क पर बैठकर चाय पी।

पलवल के पृथला गांव में धीरेंद्र शास्त्री और राजा सिंह ने सड़क पर बैठकर चाय पी।

बोले- मौलाना यात्राओं का मतलब समझते हैं तो निकालें फरीदाबाद में यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि “यात्रा निकालने का हक सभी को है। अगर मौलाना यात्राओं का मतलब समझते हैं तो वे भी निकालें।” उनका यह बयान मौलाना साजिद रशीदी के बयान के जवाब में आया, जिसमें मौलाना ने कहा था-

QuoteImage

ये लोग हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। अगर मैं मुस्लिम राष्ट्र के लिए यात्रा निकालूं तो मेरे खिलाफ केस दर्ज हो जाएंगे। सिम्मी को भी इसलिए बैन किया गया, क्योंकि वह मुस्लिम राष्ट्र चाहते थे। जो कथावाचक 15-20 लाख रुपए लेकर कथा सुनाता है, वह धार्मिक कैसे हो सकता है?

QuoteImage

पदयात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *