![]()
नई दिल्ली में हुई घटना के बाद राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। एसपी रेलवे रोहित मिश्रा के निर्देशन में रविवार को रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। स्टेशन प
.
जीआरपी–आरपीएफ ने मिलकर संभाली सुरक्षा की कमान
स्टेशन परिसर में जीआरपी , आरपीएफ , एंटी सैबोटाज टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड संयुक्त रूप से जांच अभियान चला रहे हैं। प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, पार्किंग और फुटओवर ब्रिज जैसे संवेदनशील स्थानों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। जांच के दौरान यात्रियों के बैग, ट्रॉली और संदिग्ध वस्तुओं को मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग्स की मदद से चेक किया जा रहा है।
नई दिल्ली की घटना के बाद बढ़ाई गई चौकसी
दिल्ली में हुई संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए डीजीपी और एडीजी रेलवे ने प्रदेश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। उसी क्रम में लखनऊ चारबाग स्टेशन पर भी अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रेलवे पुलिस पूरी तरह तैयार है।
यात्रियों से अपील – सहयोग करें पुलिस जांच में
रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे चेकिंग के दौरान सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों में भी सतर्कता देखी जा रही है। कई यात्रियों ने कहा कि बढ़ी हुई जांच से सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।