The headless body found in Noida has not been identified yet. History of 50 women was extracted, verification was done in 100 police stations, 45 teams were engaged. | नोएडा में सिर कटी लाश की शिनाख्त अब तक नहीं: 50 महिलाओं की हिस्ट्री निकाली, 100 थानों में वेरिफिकेशन, 45 टीम लगी – Noida (Gautambudh Nagar) News

Actionpunjab
2 Min Read



सेक्टर- 82 कट के पास बीते गुरुवार को महिला की सिर कटी लाश मिली थी। इसकी पहचान के लिए नोएडा पुलिस ने 50 महिलाओं की हिस्ट्री निकाली है। ये जनपद के साथ पड़ोसियों जिले की महिलाएं है। जिनकी उम्र 30 से 40 साल के अंदर है। वहीं घटना में पुलिस ने 45 टीम बनाकर

.

एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं है। कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप है। जिस पर पुलिस ने तीन दिन के अंदर करीब 600 वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई। लेकिन उसमें कोई भी आरोपी नहीं निकला। इसी दौरान पुलिस को दो गाड़ियों पर शक गहराया है। जिसके बारे में पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उनको कब्जे में लेने के लिए एक स्पेशल टीम लगी हुई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर थोड़ा कर्व है। इसलिए वहां से गुजरते हुए, पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कम दिखाई दे रहे हैं।

महिला के बिछुए के जरिए पहचान की कोशिश

नोएडा पुलिस ने महिला के पैर में पहने बिछुए की फोटो का एक पोस्टर जारी कर दिया है। साथ ही लोगों से महिला के बारे में कोई पुलिस को खबर करने की अपील की गई है। पुलिस को महिला के पास से सबूत के तौर पर कुछ नहीं मिला है। उसकी लम्बाई करीब 5 फीट 1 इंच है। उसके पैरों में बिछुए पाए गए थे। शव पर कोई कपड़ा नहीं मिला था।

गुमशुदा महिला के बारे में जुटा रही है जानकारी अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद एक टीम बनाई गई है। जोकि जनपद में गुमशुदा महिलाएं के घर कॉल कर उनके बारे में जानकारी कर रही है। वहीं जितने लोगों ने पुराने मामलों में पुलिस के माध्यम से काउंसलिंग कराया है। उनसे भी बातचीत की जा रही है। इसके लिए एक महिला आईपीएस के मॉनिटरिंग में टीम काम कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *