राजस्थान के जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स फेज-2 का कार्य शुरू होगया। फेज-2 के अन्तर्गत विभिन्न तकनीकी कार्यों के कारण 9 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 तक ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा
.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित बड़ी संख्या में ट्रेन के रूट में बदलाव हो रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी से होकर लंबी दूरी की ट्रेनों को भेजा रहा है।

रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेन
- गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 10, 11, 13, 17, 18, 22, 24, 27 नवंबर व 1, 2, 6, 8 , 9 तथा 13 दिसंबर काे दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा 9 से 12 नवंबर, 14, 22 से 24, 26 से 28, 30 नवंबर से 2 दिसंबर, 6 से 9 दिसंबर तक (18 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा जो 8 से 11 नवंबर, 13, 21 से 23, 25से 27, 29 नवंबर से 1 दिसंबर, 5 से 8 दिसंबर तक (18 ट्रिप) काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा जो 10, 11, 13, 17, 18, 22, 24, 27 नवंबर व 1, 2, 8 , 9को (11 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद रेलसेवा 25 नवंबर व 9 दिसंबर को (2 ट्रिप) हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो 13, 20 , 21, 27 नवंबर, 5 व 12 दिसंबर को (6 ट्रिप) पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी
- गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 8, 11, 22, 25, 29 नवंबर, 6 व 9 दिसंबर को (7 ट्रिप) पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 20938, दिल्ली सराय- पोरबंदर रेलसेवा जो 24, 27 नवंबर तथा 1, 4 व 8 दिसंबर को (5 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रेवाडी, रींगस, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।