ludhiana dugri Alamgir bypass woman body found latest update | लुधियाना में बोरी में मिली महिला की लाश: सड़क किनारे पड़ी थी, हाथ बाहर दिखने पर लोगों ने बुलाई पुलिस – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read



सड़क किनारे बोरी में देखी महिला की लाश

लुधियाना के दुगरी इलाके में स्थित आलमगीर बाइपास के पास एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक बोरी देखी, जो असामान्य रूप से भारी लग रही थी। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो शक होने पर उन्होंने इलाके के सरपंच

.

सरपंच ने मौके पर पहुंचकर बताया कि बोरी से किसी के हाथ जैसी चीज बाहर दिख रही थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। दुगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी मौजूदगी में बोरी खोली गई, तो अंदर से एक महिला का शव बरामद हुआ।

महिला की पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि किसी ने रात के समय शव को वहां फेंका है।

इलाके के सरपंच संजय तिवारी ने बताया मुझे सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोगों का फोन आया कि बाइपास के पास बोरी पड़ी है। जब मौके पर पहुंचा तो मामला गंभीर लगा तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा की उन्हें 10 बजे के करीब फ़ोन आया था। जिसके बा मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *