Delhi Red Fort Blast; Kashmiri Doctor Umar – Shakil Adil | IB NIA | दिल्ली ब्लास्ट की जांच 3 एंगल पर कर रही पुलिस: कार में मौजूद डॉ. उमर ने दोपहर 3.10 से शाम 6.22 तक क्या किया?

Actionpunjab
5 Min Read


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। - Dainik Bhaskar

दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके से जुड़ा एक CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आने के बाद पुलिस की जांच 3 एंगल (डॉ. उमर के मूवमेंट, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल और विस्फोटक) पर फोकस हो गई है।

दरअसल, ब्लास्ट में जिस सफेद i20 कार का इस्तेमाल हुआ था, उसके एक CCTV फुटेज में डॉ. मो. उमर नबी नजर आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उमर ने आत्मघाती धमाका किया। विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया था।

दिल्ली में धमाके से एक दिन पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 तीन डॉक्टरों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2,900kg विस्फोटक बरामद हुआ था।

डॉ. मो. उमर नबी हुंडई i20 कार में तीन घंटे से ज्यादा बैठे रहा। यह फुटेज एक पार्किंग एरिया का है।

डॉ. मो. उमर नबी हुंडई i20 कार में तीन घंटे से ज्यादा बैठे रहा। यह फुटेज एक पार्किंग एरिया का है।

पुलिस की जांच के 3 एंगल

पहला

QuoteImage

जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्ध डॉ. उमर, दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:22 बजे के बीच क्या कर रहा था, खासकर क्या वह गाड़ी के पास रुका था, किसी से मिला था, या हुंडई i20 के संबंध में इलाके की टोह ली थी। क्या विस्फोट से पहले वह व्यस्त समय में आस-पास की सड़कों पर भीड़ जमा होने का इंतजार कर रहा था।

QuoteImage

दूसरा

QuoteImage

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए हैं। पुलिस इस संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े सक्रिय और निष्क्रिय सदस्यों की संख्या की जांच कर रही है, जिसके स्लीपर सेल से जुड़े होने का अनुमान है। यह भी पता लगाने की कोशिश जारी है कि क्या उमर, मुजम्मिल या आदिल ने दिल्ली में रेकी की थी या इसके लिए किसी और पर निर्भर थे।

QuoteImage

तीसरा

QuoteImage

विस्फोट की प्रकृति से जुड़ा है। दिल्ली में हुए पिछले विस्फोटों के उलट पुलिस को लाल किले के पास हादसे वाली जगह से कील, ब्लेड, छर्रे जैसा कोई टुकड़ा नहीं मिला है। पुलिस इस बात से हैरान है कि विस्फोट से इतना बड़ा नुकसान कैसे हुआ, आस-पास के वाहन चकनाचूर हो गए, जबकि इतने बड़े ब्लास्ट के बाद कोई गड्ढा या निशान नहीं बचा।

QuoteImage

मैप से समझें धमका कहां हुआ

उमर की कार रूट ऐसा रहा

गृह मंत्रालय ने ब्लास्ट की जांच NIA को सौंपी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ब्लास्ट की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंपी है। साथ ही ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्रालय की थोड़ी देर में बैठक होनी है। इसमें सभी जांच एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल होंगे। सुबह 11 बजे गृह मंत्री अमित शाह के घर पर एक बैठक हुई थी, जिसमें IB, NIA समेत जम्मू कश्मीर पुलिस के DGP भी शामिल हुए थे।

2 ग्राफिक के जरिए समझिए ब्लास्ट कैसे हुआ…

………………………………… दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के युवक की मौत: कैब चलाता था पंकज, रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने गया था; धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट

दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए धमाके में बिहार के एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम पंकज सहनी है, जो समस्तीपुर का रहने वाला है। 22 साल का पंकज सहनी दिल्ली में कैब चलाता था। कि पंकज कैब से अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने जा रहा था, इसी दौरान ब्लास्ट में उसकी जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश के 5 लोगों की दिल्ली ब्लास्ट में मौत: इनमें 2 दोस्त, रिसीव करने मेट्रो गया था; अमरोहा में शव रखकर प्रदर्शन

दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी से मरने वालों की संख्या 5 पहुंच गई है। 3 लोग घायल हैं। 2 शवों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। अमरोहा के रहने वाले अशोक सिंह और लोकेश अग्रवाल की ब्लास्ट में जान गई है। दोनों दोस्त थे। अशोक दिल्ली परिवहन निगम में नौकरी करते थे, जबकि लोकेश खाद कारोबारी थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *