High Alert in Punjab After Delhi Incident; ACP Sanjay Kumar Conducts Checking at Jalandhar Railway Station | जालंधर रेलवे स्टेशन पर DCP-संदीप-शर्मा ने चैकिंग की: एसीपी बोले दिल्ली हादसे के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी,शहर में चैकिंग जारी – Jalandhar News

Actionpunjab
3 Min Read



DCP संदीप शर्मा की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पर की चैकिंग।

जालंधर में दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार हुए धमाके के बाद पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है। इसी के चलते जालंधर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, वहीं हादसे में कई लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर आज देश के गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हाईलेव

.

रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की चैकिंग

DCP-संदीप-शर्मा की अगुआई में रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की चैकिंग की जा रही है। इस दौरान मौके पर डॉग स्क्वायड, सीआरपी और आरपीएफ टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस द्वारा जहां यात्रियों के सामान की चैकिंग की जा रही है, वहीं रेलवे स्टेशन पर वेंडरों से लावारिस बैग व सामान की सूचना देने को लेकर हिदायतें जारी की जा रही है। पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैंड व अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में चैकिंग की जा रही है। वहीं मौके पर डस्टबिन भी खंगाले जा रहे है।

DCP-संदीप-शर्मा ने कहा कि दिल्ली में हुए हादसे को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट जारी है

मामले की जानकारी देते हुएDCP संदीप शर्मा ने कहा कि दिल्ली में हुए हादसे को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट जारी है। इस मामले को लेकर रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर हाईटेक नाके भी लगाए गए है। वहीं कर्मियों को संदिग्ध वस्तु को लेकर हिदायतें जारी की गई है, ऐसे में अगर किसी को भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो वह तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड पर खड़े वाहनों की जांच की

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई घटना को लेकर कहीं ओर ऐसा हादसा ना हो उसके लिए यह चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड पर खड़े वाहनों को लेकर भी जांच की जा रही है। इस दौरान साइकिल स्टैंड के ठेकेदार को भी काफी समय से खड़े वाहनों को लेकर उसकी जांच के लिए हिदायतें जारी की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *