Woman Dies in Karnal’s Kalpana Chawla Medical College, Family Alleges Negligence and Assault | कल्पना चावला में हुआ जमकर बवाल: इलाज के लिए आई महिला की गई जान,डॉक्टरों पर परिवार के साथ मारपीट के आरोप – Karnal News

Actionpunjab
4 Min Read


वायरल वीडियो में मेडिकल कॉलेज में गार्ड युवक व महिला को घसीटते हुए।

हरियाणा में करनाल के मेडिकल कॉलेज में एक महिला की मौत के बाद बवाल हो गया है। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही, सीएमओ और कॉलेज के गार्डों पर मारपीट के आरोप लगाए है। मेडिकल कॉलेज के एमरजेंसी के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक डॉक्ट

.

परिवार से मारपीट के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भी जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना के बाद सिविल लाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक महिला रमेशो देवी(55) की बेटी ममता ने बताया कि मंगलवार देर शाम को उसकी की तबीयत खराब हुई थी। जिसके चलते उसे हल्का बुखार व लूज मोशन हुए थे। इसी बिमारी के चलते उसे मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे देखा तक नहीं। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी मां की मौत हो गई। अगर समय पर डॉक्टर उसकी मां को देख लेते वह आज उनके बीच होती।

महिला की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में हंगामा करती महिलांए।

महिला की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में हंगामा करती महिलांए।

इतना ही ममता ने आरोप लगाया है जो महिला डॉक्टर एमरजेंसी में एक महिला डॉक्टर भी उससे भी हमने गुहार लगाई की उनकी माता की तबीयत एक बार चैक कलरों वो उसकी हालत काफी नाजुक चल रही है। लेकिन उसके बाद भी मेरी मां को डॉक्टरों ने नहीं देखा।

भाई व भतीजे पर किया हमला

ममता ने बताया कि जब काफी देर तक मेरी मां रमेशो देवी को डॉक्टरों ने चेक नहीं किया तो उसका भाई परमजीत व भतीजा एमरजेंसी के सीएमओ के पास गए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब हमने कहा की यहां पर मेरी मां को किसी डॉक्टर ने देखा तक नहीं तो इसी बात पर वो गुस्सा हो गए और सीएमओ द्वारा मेरे भतीजे को थप्पड़ मारा गया।

सीएमओ, डॉक्टरों और गार्ड पर आरोप लगाती महिला।

सीएमओ, डॉक्टरों और गार्ड पर आरोप लगाती महिला।

बाहर से पकड़ कर अंदर ले गए परमजीत को पकड़कर गार्ड

ममता ने बताया कि सीएमओ के थप्पड़ मारने के बाद हम अपने भतीजे व भाई परमजीत को एमरजेंसी से बाहर लेकर गए। लेकिन इतने में ही मेडिकल कॉलेज के 4 गार्ड आए और उसके भतीजे को अदंर लेकर गए। जहां पर गार्डों व सीएमओ ने उनके भतीजे व भाई परमजीत को बुरी तरह से पीटा। जब मैंने बीच बचाव किया तो मेरे ऊपर भी हमला किया गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करती पुलिस।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करती पुलिस।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रात को सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों पक्षों की शिकायत हमने ले ली है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला के परिजनों ने लापरवाही व मारपीट के आरोप लगाए है। पुलिस इस मामले में रह पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *