Mohali Drunk Husband Murders Wife Alcohol Controversy Update | मोहाली में पति ने पत्नी का मर्डर किया: दो महीने पहले हुई थी शादी, शराब पीने से रोकती थी, एफआईआर दर्ज – Chandigarh News

Actionpunjab
2 Min Read


पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की प्रतीकात्मक फोटो।

मोहाली में शराब के नशे में धुत्त पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी। दोनों की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतका के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतका की पहचान राधिका (29) के रूप में हुई, जबकि आरोपी की पहचान रवि (32) के रूप में हुई। पुलिस कर्मी मौके

.

तेजधार हथियार से किया हमला

राधिका का कत्ल सोमवार शाम को हुआ था। पड़ोसियों को इसकी सूचना मंगलवार को मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना फेज-11 पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कत्ल की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राधिका के पड़ोसियों ने बताया कि रवि ने सोमवार शाम को बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। इस दौरान उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ। वह उसे शराब पीने से रोकती थी। रवि ने राधिका के सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

थाना फेज-11 पुलिस ने दर्ज किया है मामला।

थाना फेज-11 पुलिस ने दर्ज किया है मामला।

पुलिस आई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला

जब सोमवार को दोनों पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था, तब भी आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। पुलिस कर्मी मौके पर भी पहुंचे, लेकिन राधिका के घर किसी ने दरवाजा नहीं खोला, इस कारण पुलिस वापस लौट गई।

मां आई तो बेड पर पड़ा था शव

आरोपी रवि का एक बड़ा भाई सोनू है, जो मानसिक रूप से परेशान रहता है। घटना के समय वह घर पर ही था, जबकि आरोपी रवि की मां अपनी बेटी के पास गई हुई थी। सुबह जब रवि की मां घर पहुंची, तो उन्होंने राधिका को बेड पर लहूलुहान हालत में देखा। रवि की मां ने पड़ोस में दुकान करने वाले बंगाली डॉक्टर को बुलाया, जिसने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *