Kaithal Kidnapping Case: Accused Linked to AAP MLA Faces 24 Criminal Cases, On the Run After Bail | कैथल में अपहरण के आरोपी पर 2 दर्जन केस: जमानत लेने के बाद चल रहा था फरार, पंजाब के AAP विधायक पर लग चुके आरोप – Kaithal News

Actionpunjab
4 Min Read


घटना के बारे में बताता युवक गुरचरण।

कैथल के गांव खरकां में पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायक कुलवंत बाजीगर के गांव चिचड़वाला निवासी युवक गुरचरण के अपहरण और उसकी टांगे तोड़ने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। उनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।

.

मामले में गिरफ्तार किए गए पटियाला जिले के लालवा गांव के लवजीत और गुरप्रीत उर्फ गग्गू ने चार दिन के रिमांड के दौरान माना कि वारदात के दिन वे मुख्य आरोपी संदीप संधू के साथ थे, जिसने पैसे के लेन-देन का बहाना बनाकर उन्हें साथ बुलाया था। जब संदीप ने गुरचरण की टांगे तोड़ी, तब उनमें से एक ने टांगें और दूसरे ने उसके हाथ पकड़ रखे थे। आरोपियों ने कबूल किया कि उनको नहीं पता था कि संदीप युवक की टांगें तोड़ेगा।

संदीप की गिरफ्तारी का प्रयास

वहीं] कैथल पुलिस की एसडीयू टीम द्वारा आरोपी संदीप को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप आपराधिक किस्म का युवक है। उस पर पंजाब में दो दर्जन से ज्यादा केस पहले से दर्ज हैं। इनमें चोरी, छीनाझपटी, लूट, हत्या और फिरौती के मामले शामिल हैं। कई मामलों में आरोपी संदीप जमानत लेने के बाद फरार चल रहा है।

मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी लवजीत और गुरप्रीत

मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी लवजीत और गुरप्रीत

साथ पढ़े तीनों आरोपी

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दोनों संदीप संधू के साथ पढ़ चुके हैं और पिछले छह से सात वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। हालांकि पकड़े गए आरोपियों का अभी तक आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, पहली ही वारदात में गिरफ्तार कर लिए गए। उन्होंने बताया कि संदीप संधू का उसके गांव में दूध का डेयरी कारोबार है, जहां गुरप्रीत अकसर दूध लेने आता था। नजदीकी का फायदा उठाकर संदीप ने दोनों को अपने साथ वारदात में शामिल कर लिया।

एसपी कैथल उपासना ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। उनसे रिमांड के दौरान पूछताछ में ये तथ्य सामने आए हैं। आरोपी संदीप की तलाश की जा रही है।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि, दो सप्ताह पहले पंचायत चुनाव की रंजिश में अब एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी टांगें तोड़ दी गईं। इस मारपीट का आरोप पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के शुतराना हलका विधायक कुलवंत बाजीगर, उसके दो बेटों और अन्य लोगों पर लगा। कुलवंत बाजीगर पंजाब में पटियाला जिले की शुतराणा विधानसभा सीट से विधायक हैं। जिस युवक की टांगें तोड़ी गईं, उसका नाम गुरचरण सिंह है।

आरोप था कि विधायक ने अपने बेटों और साथियों के साथ मिलकर पहले गुरचरण का अपहरण किया और उसके बाद उसे पीट-पीटकर दोनों पैर तोड़ दिए। गुरचरण की शिकायत पर कैथल पुलिस ने MLA कुलवंत बाजीगर, उसके दो बेटों ओर अन्य लोगों के खिलाफ करीब आधा दर्जन धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 126, 140(2), 351(2), 61 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 लगाई गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *