Accused of cheating a farmer of Rs 12,000 | किसान से 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप: सरकारी बीज भंडार के क्लर्क पर गेहूं बीज न देने का आरोप, DM से शिकायत – Banda News

Actionpunjab
3 Min Read


शिवम तिवारी | बांदा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा जिले के बडोखर खुर्द विकास खंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में एक किसान ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। किसान का आरोप है कि उसे गेहूं के बीज के लिए 12 हजार रुपये जमा कराने के बावजूद न तो बीज मिला और न ही उसके पैसे वापस किए गए। इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।

बजरंग पुरवा मजरा गंछा निवासी किसान रामबरन यादव ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह नवंबर 2025 में गेहूं की बुवाई के लिए राजकीय कृषि बीज भंडार से दो क्विंटल गेहूं का बीज खरीदने गए थे।

किसान ने मामले की शिकायत डीएम से की है।

किसान ने मामले की शिकायत डीएम से की है।

रामबरन यादव के अनुसार, बीज भंडार में तैनात अधिकारी मनोज कुमार ने उन्हें अपना आधार कार्ड और 12 हजार रुपये लिपिक राजेश यादव के पास जमा करने का निर्देश दिया। किसान ने अधिकारी के निर्देश पर राजेश यादव को पैसे और आधार कार्ड की छायाप्रति सौंप दी। राजेश यादव ने रामबरन को तीन दिन बाद बीज लेने आने को कहा था।

किसान का आरोप है कि तब से वह लगातार बीज भंडार के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन लिपिक राजेश यादव न तो उन्हें गेहूं का बीज दे रहे हैं और न ही उनके 12 हजार रुपये वापस कर रहे हैं। रामबरन ने यह भी आरोप लगाया कि राजेश यादव ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी देकर भगा दिया।

शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख है कि लिपिक राजेश यादव पिछले लगभग दस वर्षों से इसी ब्लॉक में तैनात हैं और उन पर भ्रष्टाचार के माध्यम से धन अर्जित करने का आरोप है। किसान ने जिलाधिकारी से राजेश यादव की संपत्ति की जांच कराने और उनके 12 हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की है, ताकि वे अपने खेतों की बुवाई कर सकें।

इस मामले में राजकीय कृषि बीज भंडार बड़ोखर खुर्द के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *