Auspicious entry of Acharya Sangh in Jain Nasia | आचार्य ससंघ का जैन नसिया में मंगल प्रवेश: गाजे-बाजे के साथ आचार्य वर्धमान सागर जी ससंघ आए – Tonk News

Actionpunjab
2 Min Read


आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ने आज ससंघ जैन नसिया में मंगल प्रवेश किया।

परम पूज्य आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज पुरानी टोंक में पंचकल्याण महोत्सव समापन के बाद ससंघ जैन नसिया में मंगल प्रवेश कर लिया। उन्हें गाजे बाजे के साथ लाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला पुरुष, बच्चे, युवक युवतियां आदि मौजूद थे। मह

.

जैन समाज के प्रवक्ता पवन कंटान और विकास जागीरदार ने बताया कि आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में जैन नसिया में 13 नवंबर को सुबह अभिषेक, शांतिधारा होगी। उसके बाद आचार्य श्री की पूजा होगी। फिर आचार्य श्री के प्रवचन के बाद आहार चर्या होगी ।

दोपहर में 1 बजे यागमंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर को आचार्य शांतिसागर जी महाराज की प्रतिमा को नवीन वेदी पर विराजमान किया जाएगा।

पार्श्वनाथ भगवान श्याम बाबा मंदिर के भव्य पंच कल्याणक महोत्सव समापन हो गया ।

पार्श्वनाथ भगवान श्याम बाबा मंदिर के भव्य पंच कल्याणक महोत्सव समापन हो गया ।

उधर श्री पार्श्वनाथ भगवान श्याम बाबा मंदिर के भव्य पंच कल्याणक महोत्सव आनंद पूर्वक धूमधाम से संपन्न होने पर में समाज के जन युवा साथियों और सभी बालक बालिका मंडल के सदस्यों में खुशी का माहौल है।पंच कल्याणक महोत्सव समिति टोंक के महामंत्री शैलेन्द्र जैन ने बताया कि पंच कल्याणक महोत्सव में समाज के सभी लोगों का अपेक्षित सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *