Awareness Chaupal organized in Kushinagar Chaupal | कुशीनगर में जागरूकता चौपाल का आयोजन: सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई – Kushinagar News

Actionpunjab
1 Min Read


अनूप कुमार यादव | कुशीनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुशीनगर के कसया स्थित आदर्श उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया में एक जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन और दत्तक ग्रहण इकाई के बारे में बताया। जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना कुशवाहा ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 108 और 102 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई। कार्यक्रम के दौरान पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से प्रीति सिंह और शशिकला कुशवाहा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकुंवर प्रसाद, सहायक अध्यापक सुनील कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, सुनैना मिश्रा, प्रवीन जहां उपस्थित रहे। पुलिस विभाग से उप निरीक्षक नरसिंह ओझा, कांस्टेबल रीता कुमारी और श्याम सुंदर राम भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने भी भाग लिया। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *