Two people, including a home guard, died on Kanpur-Sagar highway. | कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रैफिक होमगार्ड समेत 2-को डंपर ने रौंदा: बौद्ध नगर और मछरिया में हुआ हादसा, चालक की तलाश में पुलिस – Kanpur News

Actionpunjab
2 Min Read



कानपुर-सागर हाईवे पर हुए अलग-अलग हादसों में ट्रैफिक होमगार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

.

बिधनू थानाक्षेत्र के भारू गांव निवासी देवेंद्र सिंह ट्रैफिक होमगार्ड थे। परिवार में पत्नी सीमा सिंह और 3 बेटियां हैं। बुधवार शाम को देवेंद्र ड्यूटी करके बाइक से गांव जा रहा था। वह बाइक से बौद्ध नगर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे वह उछलकर सड़क पर गिरा और डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा मछरिया तिराहा पर हुआ। उन्नाव के शुक्लागंज के नाथूखेड़ा निवासी शरद शुक्ला जीरो मास प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सीनियर फील्ड एक्जीक्यूटिव के पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी प्राची और दो बेटे अक्षत व विविध हैं।

प्राची के मुताबिक वह कंपनी के काम से नौबस्ता गल्ला मंडी जा रहे थे। मछरिया तिराहा के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया

डाॅयल-112 की मदद से उन्हें प्राइवेट अस्पताल और फिर हैलट में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *