Fazilka One Kg Heroin Seized Jalalabad; Two Arrested with Pakistan Link | Punjab News | फाजिल्का में करोड़ों रुपए की हेराइन बरामद: पाकिस्तान से मंगाई, बाइक सवार दो तस्कर अरेस्ट, दोनों एक दूसरे के पड़ोसी – Fazilka News

Actionpunjab
2 Min Read


फाजिल्का में हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

फाजिल्का के जलालाबाद में पुलिस ने दो बाइक सवार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पाकिस्तान से आई एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहराई से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस द्वारा जब्त की गई हेरोइन।

पुलिस द्वारा जब्त की गई हेरोइन।

शक होने पर पुलिस ने रोक कर ली तलाशी

जलालाबाद के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान जलालाबाद की ओर से बाइक पर सवार दोनों युवक आते हुए दिखाई दिए। शक के आधार पर काबू कर चेकिंग की गई तो उक्त लोगों से एक किलो हेरोइन बरामद हुई।

डीएसपी का कहना है कि बरामद गई हेरोइन पाकिस्तान से आई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव सोहना सांदड़ जलालाबाद के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है और आपस में पड़ोसी हैं।

जानकारी देते डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़

जानकारी देते डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़

रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ

फिलहाल उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी ।

बता दें कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी है, जिसके तहत पुलिस की तरफ से सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पर नाकेबंदी कर हर शख्स की तलाशी ली जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *