![]()
पंजाब के लुधियाना में थाना दोराहा की पुलिस ने गैंगस्टर राघवेंद्र सिंह उर्फ रिक्की अजनौद और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल एक जमीन के सौदे की जांच में चौंकाने वाला मामला सामने आया है।पूर्व सरपंच के खिलाफ दर्ज शिकायत की पुलिस ने जब ज
.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर पूर्व सरपंच पर दबाव डाला ताकि वह गांव कद्दों के एक स्थानीय निवासी तेजिंदर सिंह को अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर कर सके। उस जमीन को रिक्की अजनौद हासिल करना चाहता था।
सीआईए स्टाफ खन्ना द्वारा की गई जांच के बाद दोराहा पुलिस ने राघवेंद्र सिंह उर्फ रिक्की अजनौद, जसप्रीत सिंह गांव शेरों (जिला संगरूर) और प्रदीप सिंह गांव गढ़रीवाल (जिला होशियारपुर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
3 सितंबर को तेजिंदर सिंह पुलिस के संपर्क में आया
शिकायत के अनुसार गांव कद्दों के निवासी तेजिंदर सिंह ने 3 सितंबर को पुलिस से संपर्क किया था। उसने आरोप लगाया गया था कि पूर्व सरपंच परमिंदर सिंह उसे अपनी जमीन बेचने के लिए धमका रहा था। जब तेजिंदर ने इनकार कर दिया तो उसे कथित तौर पर विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल आने लगे। काल करने वालों ने उसे कहा कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
हालांकि जांच के दौरा पुलिस ने पाया कि परमिंदर सिंह गैंगस्टर रिक्की अजनौद और उसके साथियों के दबाव में काम कर रहा था। जिस कारण वह तेजिंदर सिंह को अपनी संपत्ति बेचने के लिए मजबूर कर रहा था। परमिन्द्र गैंगस्टरों के लिए एक कैरियर के रूप में काम कर रहा था।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111(4) (संगठित अपराध), 308(5) (किसी व्यक्ति को मौत या गंभीर चोट के डर से जबरन वसूली करना), 351(3) (आपराधिक धमकी), 61(2) (आपराधिक साजिश), और 190 (गैरकानूनी सभा सभा के सामान्य उद्देश्य के अभियोजन में किए गए किसी भी अपराध का दोषी है) के तहत दोराहा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच से पता चलेगा कि इस गैंग में और कितने लोग शामिल है। थाना दोराहा के एसएचओ इंस्पेक्टर आकाश दत्त ने मीडिया से कहा कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चीजें साफ हो जाएंगी।