Rajasthan Murder Suicide Mystery; Dead Body | Banswara Gujarat Border | बांसवाड़ा में जंगल में युवक-युवती के सड़े-गले शव मिले: पेड़ पर फंदे में फंसा था युवक का सिर, धड़ गिरा हुआ था नीचे – Banswara News

Actionpunjab
4 Min Read


बांसवाड़ा में राजस्थान-गुजरात की सीमा पर आनंदपुरी थाना इलाके के ग्राम पंचायत वरेठ के घने जंगलों में बुधवार को युवक-युवती के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पुराने होने से सड़ गए थे। युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली, जब

.

गर्दन-खोपड़ी फंदे में फंसी थी, शव नीचे पड़ा था युवक का सिर फंदे में फंसा हुआ था और गर्दन से अलग होकर शरीर का बाकी हिस्सा नीचे पड़ा हुआ था। प्राथमिक तौर पर शव ज्यादा दिन पुराने होने से गिरना माना जा रहा है।

पुलिस को करीब 30 फीट की दूरी में दोनों शव मिले।

पुलिस को करीब 30 फीट की दूरी में दोनों शव मिले।

गुजरात के रहने वाले थे दोनों बागीदौरा डीएसपी संदीप सिंह शक्तावत ने बताया कि घटना स्थल से युवक के जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान गुजरात के माहीसागर जिले के संतरामपुर थाना क्षेत्र के सेमलिया निवासी धर्मेश (20) पुत्र मुकेश भाई के रूप में हुई। वहीं लड़की की पहचान गुजरात के ही दाहोद के फतेहपुरा थाना क्षेत्र गडरा निवासी शीतल बेन (18) पुत्री लवजी भाई गरासिया के रूप में हुई।

दोनों शवों से उठ रही थी दुर्गंध दरअसल वरेठ गांव के जंगल में बुधवार को ग्रामीण जब लकड़ी काटने गए, तो उन्होंने एक पेड़ पर लटका शव देखा, जबकि नीचे युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। दोनों शवों से दुर्गंध उठ रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने समाजसेवी दिनेश को सूचना दी, जिन्होंने तत्काल आनंदपुरी थाना पुलिस को सूचित किया। इस पर थानाधिकारी कपिल पाटीदार और मानगढ़ चौकी से हेड कॉन्स्टेबल पुष्पराज सिंह सहित पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस ने शव नीचे उतरवा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दोनों शव बुरी तसे सड़-गल चुके थे और उनसे दुर्गंध आ रही थी। युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली।

दोनों शव बुरी तसे सड़-गल चुके थे और उनसे दुर्गंध आ रही थी। युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली।

30 फीट की दूरी में थे दोनों शव पुलिस को पहले युवती का शव मिला, जो अर्धनग्न स्थिति में था। इसके बाद करीब 30 फीट दूर युवक का शव मिला। यह दृश्य देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस आत्महत्या, हत्या या और अन्य पहलुओं से जांच कर रही है। युवक के फंदे से लटकने व युवती का शव नीचे पड़ा हुआ मिलने के कारण यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह आत्महत्या है या हत्या।

तीन मोबाइल मिले, FSL ने जुटाए सबूत मौके से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन बरामद किए है। FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र करवाए। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराने हैं। युवती का शव जमीन से चिपक गया था। दोनों शवों को बांसवाड़ा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

पुलिस ने दोनों शवों को बांसवाड़ा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

पुलिस ने दोनों शवों को बांसवाड़ा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा स्पष्ट बागीदौरा डीएसपी ​​​​​​शक्तावत ने बताया कि लड़की के परिजन मौके पर नहीं आए है। युवक-युवती के गांव ज्यादा दूर नहीं है, करीब 10 किमी की दूरी के अंदर है। गुजरात के दाहोद और महिसागर पड़ोसी जिले है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *