IIT Roorkee team reached Banke Bihari Temple | बांके बिहारी मंदिर पहुंची IIT रुड़की की टीम: मंदिर का कर रही सर्वे,स्ट्रक्चर की मजबूती को लेकर कमेटी करा रही जांच – Mathura News

Actionpunjab
3 Min Read


IIT रुड़की की टीम ने मंदिर के हर हिस्से को देखा

बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा मंदिर की इमारत की मजबूती की जांच के लिए IIT रुड़की की टीम को बुलाया गया है। IIT रुड़की के प्रोफेसर के नेतृत्व में आई यह टीम भीड़ प्रबंधन और मंदिर की इमारत

.

टीम ने देखा मंदिर परिसर

IIT रुड़की के प्रोफेसर सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आई 2 सदस्यीय टीम ने मंदिर परिसर के हर हिस्से को देखा। टीम के सदस्यों ने मंदिर का आंगन,जगमोहन, बरामदा और चबूतरे का निरीक्षण किया। टीम ने यह भी देखा कि मंदिर परिसर कितने श्रद्धालुओं की क्षमता रखता है।

मंदिर में पहुंची टीम को जानकारी देते कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी

मंदिर में पहुंची टीम को जानकारी देते कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी

जल्द आयेगी टेक्निकल टीम

प्रोफेसर सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आई दो सदस्यीय टीम अपनी सर्वे रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद टेक्निकल टीम आएगी जो मशीनों से मंदिर के इमारत की जांच करेगी। टेक्निकल टीम एक हफ्ते के अंदर मंदिर आ सकती है। मंदिर के सेवायत और कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि जल्द रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

प्राइमरी टीम की रिपोर्ट के बाद टेक्निकल टीम आएगी

प्राइमरी टीम की रिपोर्ट के बाद टेक्निकल टीम आएगी

पूर्व में आंगन में कराए काम से संतुष्ट नजर आई टीम

कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि IIT रुड़की से आई टीम को यह भी बताया गया कि कोविड के समय लगे लॉक डाउन में मंदिर के आंगन में काम कराया गया था। उस काम को करने वाली कंपनी की रिपोर्ट दिखाई। जिससे सर्वे करने आई टीम के सदस्य संतुष्ट नजर आए। उन्होंने उस रिपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी मांगी है।

मंदिर के आंगन में कराए गए काम से टीम संतुष्ट नजर आई

मंदिर के आंगन में कराए गए काम से टीम संतुष्ट नजर आई

जल्द लगाई जाएगी रेलिंग

मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कमेटी श्रद्धालुओं को कतार बद्ध कराकर दर्शन की व्यवस्था बनाना चाहता है। जिसके लिए मंदिर परिसर में रेलिंग लगाई जानी है। इसी के चलते यह सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद रेलिंग लगाने का काम किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *